पत्थलगांव। अति. पुलिस अधीक्षक जशपुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रार्थी अरूण गुप्ता निवासी पत्थलगांव ने दिनांक 03.09.2021 को शाम को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके स्टाफ रवि मैत्री को दोपहर 12 बजे 9.50 लाख रूपये नगद देकर बैंक में जमा करने भेजा लेकिन वो रकम लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो प्रार्थी ने इसकी सूचना थाने में दी। जिस पर थाना पत्थलगांव में आरोपी रवि मैत्री के विरूद्ध अपराध क्र0 192/2021 धारा 408 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला अत्यंत संवेदनशील होने से श्रीमान् पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रतिभा पाण्डेय, एस.डी.ओ.पी. कुनकुरी व पत्थलगांव मनीष कुंवर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी करने निर्देश दिए।

व्यापारी के एक अन्य रिस्तेदार बागबहार निवासी अनुप गुप्ता द्वारा अपने व्यापारी व्हाट्सअप ग्रुप सोशल मीडिया पर आरोपी का फोटो प्रसारित कर आम जनता से सूचना देने आग्रह किया था।
जिस पर सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी सारंगढ़ क्षेत्र में देखा गया है। जिसकी सूचना थाना पत्थलगांव को मिली जिस पर तत्काल टीम द्वारा सारंगढ़ पहुंचकर आरोपी का पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी संबलपुर की तरफ फरार हो गया। जिस पर टीम उसके पीछे उड़िसा रवाना हुई तथा टीम ने उड़िसा पुलिस को भी आरोपी का फोटो दिया गया। जिस पर उड़िसा की हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने रवि मैत्री को संबलपुर के पास रोककर जशपुर पुलिस को सूचना दी। फिर आरोपी रवि मैत्री को टीम ने उड़िसा पुलिस के सहयोग से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुये व्यवसायी अरूण गुप्ता के 9.50 लाख रूपये नियत खराब होने पर लेकर फरार होना स्वीकार किया। जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि जब अरूण गुप्ता द्वारा रकम बैंक में जमा करने भेजा तो बैंक पहुंचकर अपने साथी मो. सोहेल आलम को फोन कर बैंक बुलाया और उसके मोटरसाइकिल में बैठकर चिड़रापारा गया तथा अपने साथी को बताया कि मैं अरूण गुप्ता के 9.50 लाख रूपये लेकर जा रहा हूं। मो. सोहेल आलम घटना के बाद अरूण गुप्ता के दुकान गया तथा शाम को थाना भी आया किन्तु घटना के बारे में लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। जानकारी होने के बाद भी पुलिस को सही जानकारी नहीं दिया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर घटना को रवि मैत्री द्वारा घटित कर फरार हो जाना बताया। रवि मैत्री ने लिये गये रकम में से 6.45 लाख रूपये को सारंगढ़ के अपने दोस्त गोलू यादव के पास सुरक्षित रखना बताया तथा आरोपी के जामा तलाशी पर 1.44 लाख रूपये बरामद किया गया। आरोपी के निशानदेही पर थाना सारंगढ़ पुलिस स्टाफ की सहायता से आरोपी रवि मैत्री के निशानदेही पर उसके दोस्त गोलू यादव के घर में रखे 6.45 लाख रूपये को बरामद किया गया। कुछ रकम को अपने बिलाईटांगर स्थित घर के छत में छिपा कर रखना बताया। आरोपी के निशानदेही पर उसके घर में छिपा कर रखे 65 हजार रूपये को पुलिस ने बरामद किया। उक्त रकम में से कुछ रूपयों को आरोपी द्वारा मोबाईल एवं कपड़े खरीदना, खाने-पीने, मौज मस्ती तथा आने-जाने में खर्च करना बताया, आरोपी द्वारा इस्तेमाल किये गये मोबाईल तथा क्रय किये गये मोबाईल को जप्त किया गया है। आरोपी से कुल जुमला रकम 8 लाख 54 हजार रूपये बरामद किया गया। शेष रकम को आरोपी ने खाने-पीने व मौज मस्ती में तथा आने जाने में खर्च करना बताया। 36 घण्टे के भीतर आरोपी रवि मैत्री व उसके साथी मो. सोहेल आलम को थाना पत्थलगांव पुलिस द्वारा तत्परता से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।कार्यवाही में सी.सी.टी.वी फुटेज का काफी सहयोग मिला।
नाम आरोपी:-
01. रवि मैत्री पिता घनश्याम मैत्री उम्र 30 वर्ष निवासी बिलाईटांगर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)
02. मो0 सोहेल आलम पिता खुर्शीद आलम उम्र 25 वर्ष बिलाईटांगर थाना पत्थलगा। जिला जशपुर (छ.ग.)
जप्त मशरूका:-
1. 8 लाख 51 हजार रूपये नगद
2. एक विवा गो. कीमती करीबन 8 हजार रूपये
3. एक सैमसंग कंपनी का इस्तेमाली की-पैड मोबाईल
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
