छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अब वे 21 सितंबर तक सलाखों के पीछे रहेंगे। रायपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके दोपहर में जनक कुमार हिड़को के कोर्ट में पेश किया था। लेकिन उनकी ओर से किसी ने जमानत आवेदन प्रस्तुत नही किया। लिहाज कोर्ट ने नंदकुमार बघेल को जेल भेजने का आदेश दे दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल को ब्राह्मणों के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ रायपुर के डीडी नगर थाने में पुलिस ने आईपीसी की धारा 505 और 153 (क) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें लेकर जिला न्यायालय पहुंची थी। नंद कुमार बघेल को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जनक कुमार हिडको की कोर्ट पेश किया गया। नंदकुमार बघेल ने एक वर्ग विशेष के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसके बाद समाज विशेष ने उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायत की थी। उनकी इस टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाओं और सामाजिक सद्भाव को ठेस लगी है।

इसके पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुझे सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि ये बात कही जा रही है कि नंदकुमार बघेल पर इसलिए कार्रवाई नहीं होगी, क्योंकि वे मुख्यमंत्री के पिता हैं। भूपेश बघेल ने यह स्पष्ट कहा था कि उनकी सरकार सभी को एक ही दृष्टि से देखती है। उनके पिता नंदकुमार बघेल से उनके वैचारिक मतभेद शुरू से हैं, ये बात सभी को पता है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि हमारे राजनीतिक विचार और मान्यताएं भी बिल्कुल अलग अलग हैं। एक पुत्र के रूप में मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी किसी भी ऐसी गलती को माफ नहीं किया जा सकता, जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने वाली हो। उनकी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है फिर चाहे वो मुख्यमंत्री के 86 साल के पिता ही क्यों न हो।
00 दिया था ये बयान
बता दें कि पिछले दिनों सामाजिक कार्यकर्ता नंद कुमार बघेल UP के दौरे पर गए हुए थे। इस दौरान लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बघेल ने कहा था कि जिसका वोट, उसी की सरकार। उन्होंने आगे कहा था कि ब्राह्मण विदेशी हैं, जिस तरह अंग्रेज यहां से गए, वो भी यहां से जाएंगे। ब्राह्मण सुधर जाएं, या तो जाने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों से इसलिए नाराजगी है, कि वह विदेशी हैं। हमारे सारे अधिकार छीन रहे हैं। बघेल ने कहा था कि गांवों में भी अभियान चलाकर उनका बहिष्कार करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 19, 2026पचपेड़ी में बलवा, प्राणघातक हमला करने वाले 2 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार, मोटरसाइकल से टकराने के बाद किया था हमला
बिलासपुरMay 19, 202690 किलो गांजा से साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, ऑटो में भरकर ले जा रहे थे मटियारी
बिलासपुरMay 18, 2026फार्म हाउस में पुलिस का छापा, फड़ संचालक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों के नगदी समेत चारपहिया जप्त
बिलासपुरMay 17, 20262 पत्थरबाज गिरफ्तार, सड़क में दौड़ने वाले वाहनों पर फेंकते थे ईंट और पत्थर
