
बिलासपुर। कोरोना के लिए वैक्सीन बिलासपुर पहुंच गया है। शनिवार से स्वास्थ्य कर्मियों को लगना शुरू हो जाएगा। इसके पहले शहर विधायक शैलेश पांडेय ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण किया।

शहर विधायक शैलेष पाण्डेय ने आज बिलासपुर शहर में बनाए गए कोवीड वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में स्थापित रीजनल वैक्सिंग स्टोर का अवलोकन विधायक के द्वारा किया गया जिसमें वैक्सीन के रखरखाव व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। बिलासपुर जिले में कोविड-19टीका करण हेतु 11हजार 480 वैक्सीन मिला है। बिलासपुर जिले के 6 सेंटरों जिला चिकित्सालय बिलासपुर, सिम्स ,अपोलो हॉस्पिटल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दर्रीघाट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा में 16 जनवरी को फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर को कोविड-19 लगाया जाएगा।कोल्ड चेन हैंडलर एक्सीलेटर चिकित्सक व समस्त स्टाफ को विधायक श्री पांडे ने शुभकामनाएं दी उन्होंने आम जनता से भी धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हर स्तर पर यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रदेश की आम जनता को भी कोविड के टीके निशुल्क लगाने की व्यवस्था जल्द उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर सीएमएचओ प्रमोद महाजन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ मनोज सेमवाल, डॉ बीके वैष्णव जिला सर्विलेंस अधिकारी, डॉ अनिल श्रीवास्तव जिला मलेरिया अधिकारी, डॉ मनीष श्रीवास्तव जिला परिवार कल्याण अधिकारी, एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
