बिलासपुर। रेलवे स्टेशन में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। इस मामले में दोषी तीन स्टेशन मास्टरों को देर रात आदेश जारिकर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

गोंदिया से झारसुगड़ा जाने वाली पैसेंजर मंगलवार दोपहर बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ही भयंकर दुर्घटना होते-होते बच गई थी। उसे जिस प्लेटफार्म पर आने का सिग्नल दिया गया था उस प्लेटफार्म पर पहले से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की खाली रैक खड़ी थी। माना जा रहा है कि ऐसा आरआरआई केबिन के स्टेशन मास्टरों की लापरवाही की वजह से हुआ है। इस मामले में जब जांच की गई तो स्टेशन मास्टर डीके स्वर्णकार और केके सिन्हा की लापरवाही सामने आई। जैसे ही इन अधिकारियों की लापरवाही सामने आई देर रात में ही उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया गया। वहीं कंट्रोलिंग वाले स्टेशन मास्टर राघव राव से भी पूछताछ की गई। इसके बाद बुधवार को उनको भी सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 1.20 बजे रायगढ़ से झारसुगड़ा जाने वाली जेडी पैसेंजर बिलासपुर आ रही थी। उसे 4 नंबर प्लेटफार्म पर जाने की सूचना ट्रेन के लोको पायलट को दी गई थी। चुचुहियापारा ओवरब्रिज से पहले होम सिग्नल पार करते ही ट्रेन ने पटरी चेंज की तो लोको पायलट को आशंका हुई कि ट्रेन गलत ट्रैक पर जा रही है। उसने तत्काल ट्रेन रोकी और बिलासपुर के स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। सूचना आरआरआई केबिन को भी दी गई। लोको पायलट की सतर्कता से ही स्टेशन एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। नहीं तो दो पैसेंजर ट्रेनों के बीच टक्कर होना तय था।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
