रायपुर। अंबिकापुर के लैंगा गांव में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र सनसनी फैल गई है। मुख्यमंत्री ने सरगुजा आईजी और एसपी को आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लैंगा में बुधवार की देर रात एक ही परिवार के 3 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मृतकों में चन्द्रिका सिरदार (10 वर्ष), उसकी मां कलावती (27 वर्ष) और मेघु राम (50 वर्ष) शामिल है। एक साथ तीन लोगों की हत्या से गांव समेंत पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। सरगुजा एसपी अमित तुकाराम कामले घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस टीम के साथ जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। घटना के संदर्भ में प्रथम दृष्टया हत्या पुरानी रंजिश या चोरी की वारदात के दौरान घटना को अंजाम देना माना जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा के चट्टीपारा में गुरुवार की सुबह जब लोग उठे, तो नाबालिग चंद्रिका का शव खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। उससे कुछ कदम की दूरी पर 50 वर्षीय वृद्ध का शव भी रक्तरंजित अवस्था में घर के बाहर पड़ा मिला। घर के अंदर 27 वर्षीय महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। सभी की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।
लोगों ने बताया कि कलावती के पति भजन ने 2-3 वर्ष पूर्व जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। तबसे उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ गांव में रहकर जीवनयापन कर रहे थी। मेघु के 3 पुत्र और हैं। जिसमें बनारसी, पीला और बिशुन जो एक ही गांव में अलग-अलग घरों में रहते हैं। हत्या की वजह क्या है, अभी साफ नहीं है। पुलिस की टीम दल बल सहित मौके पर उपस्थित होकर ट्रिपल मर्डर की बारीकी से जांच में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
