महासमुंद। सोने-चांदी के गहनों की तस्करी करते हुए राजधानी के एक बड़े सराफा ब्यापारी समेत 3 लोगों को महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के गहने जब्त किए गए है। इन गहनों की खरीदी-बिक्री से संबंधित कोई भी दस्तावेज इन लोगों के पास नही थे।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के अनुसार जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल में संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। चेंकिग के दौरान सफेद रंग की स्विफट कार को रोकी गई। जिसके बाद कार में सवार लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस की पूछताछ का संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए तो कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक बैग मिला। जिसमे भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए मिले। इस कार पर सवार 63 वर्षीय सुनील जैन ने बताया कि वे सदर बाजार रायपुर में एसएस सिल्वर ज्वेलर्स शॉप का संचालन करते हैं। उनके साथ दुकान का स्टाफ अवध परते और चालक हीरालाल यादव हैं। वे सोने चांदी के जेवरात लेकर बरगढ़, उड़ीसा के ज्वेलरी शॉप संचालकों को सैम्पल दिखाने और बेचने गए हुए थे। वहां से बचे हुए जेवर वह वापस लेकर आ रहे है। मगर उनके पास जेवरों का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने कार को थाने में लेकर जेवरों को तुलवाया। इनमें 55 लाख रूपये का 1 किलो 140 ग्राम सोना और 67 लाख रूपये के 105 किलोग्राम चांदी के जेवरात सहित साढ़े आठ लाख रूपये नगद भी मिले। पुलिस ने कार सहित जब्त सामग्रियों की कुल कीमत 01 करोड़ 35 लाख रूपये बताई है। पुलिस ने बिना दस्तावेज के इन जेवरातों की जब्ती धारा 102 के तहत की गई है, साथ ही यह मामला आगे की कार्यवही के लिए आयकर विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
