अंबिकापुर। लैंगा में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला से एकतरफा करता था। महिला के बार-बार मना करने पर आरोपी युवक ने घटना को अंजाम दे दिया।


पुलिस ने इस हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए मृतक के परिवार के सभी रिश्तेदारों से भी पूछताछ प्रारंभ कर दिया। इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि महिला के घर से कुछ दूरी पर रहने वाला अरविन्द सिरदार उर्फ वितना की उक्त घटना में संलिप्ता हो सकती है। अरविन्द से पूछताछ करने पर प्रारंभ में उसके द्वारा ऐसी किसी घटना से इनकार कर दिया गया। जब उससे पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि मुतिका के साथ वह प्रेम संबंध बनाने की इच्छा रखता था और महिला के द्वारा बार-बार इनकार करने पर 9 सितंबर की रात में लगभग 12:00 बजे वह कलावती को जान से मारने की नियत से उसके घर पहुंचा।महिला के द्वारा दरवाजा खोलने के बाद मृतिका खाट पर बैठ गई एवम आरोपी पर चिल्लाने लगी कि रात में उसके घर क्यों आया है तभी आरोपी अपने पास रखें चाकू से मृतिका पर वार किया। जिससे बचने के प्रयास में चाकू उसके बच्चे के पेट में जाकर लगा और उसका बच्चा हल्ला करते हुए दौड़ कर बाहर भागा। इस बीच आरोपी मृतिका को मारकर वहां से बाहर निकला, बच्चा कुछ दूर जाकर सड़क पर बेहोश होकर गिर गया था, आरोपी के द्वारा बच्चे पर पुनः चाकू से उसकी गर्दन पर वार करते हुए निर्ममता पूर्वक गला काटकर और चाकू से वार कर हत्या कर दिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर मृतिका का ससुर मेधू राम निकल कर आया और उसे भी आरोपी के द्वारा मार दिया गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबुल किया और बताया कि उसने घटना में प्रयुक्त चाकू को खेत में छुपा कर रखा है साथ ही महिला का मोबाइल वह अपने साथ ले गया था। घटना के वक्त पहने हुए कपड़े जिसमें खून लगे हुए थे एवं मृतिका के मोबाइल को उसने जला दिया जले हुए कपड़े एवं मोबाइल को तथा चाकू को आरोपी के निशानदेही पर पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
