रायपुर। जातिगत बयानबाजी करने पर गिरफ्तार किए गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को रायपुर कोर्ट से शुक्रवार को जमानत दे दी गई है। उनके अधिवक्ता ने जमानत आवेदन दाखिल की थी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता के खिलाफ डीडी नगर थाने में ब्राहमण समाज ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने नंद कुमार बघेल के खिलाफ थाने में 505 और 153 के तहत अपराध दर्ज किया था। नंद कुमार बघेल ने अपने एक बयान मे ब्राहमणों को बाहरी और विदेशी बताया था। इस बात से नाराज ब्राहमणों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आगरा से नंदकुमार बघेल को गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश किया था। इस दौरान जनक कुमार हिडको के कोर्ट में करीब एक घंटे चली बहस के बाद उन्हें 15 दिनों के लिए जेल भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद वो 7 सितंबर से जेल में बंद थे। आज उन्हें बेल दे दी गई है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
