रायपुर। राजधानी में गैस एजेंसी के मैनेजर से लूट के मामले में पकड़े गए आरोपियों में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। आरोपियों के अनुसार लूट की योजना उसी ने बनाई थी। आरोपियों ने लूट के पैसे से न केवल मोबाइल खरीदा बल्कि बाइक की क़िस्त भी पटाया।

राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित ऐश्वर्या विंडमिल इलाके में दिनदहाड़े रायपुर गैस एजेंसी के मैनेजर से लूट के मामले में पुलिस और सायबर सेल की टीम को बड़ी सफलता मिली है। लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियो में अरविंद गुप्ता, रोमी, संजय सोनी, राकेश सोनी शामिल है। आरोपी अरविंद गुप्ता मूलतः लैलूंगा का रहने वाला है, बाकी तीनो आरोपी रायपुर के ही रहने वाले है। इसमें से रोमी घटना का मास्टरमाइंड है जो पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर है। पूर्व में यह रायपुर गैस एजेंसी के मालिक के यहां बिजली का काम कर चुका है। इसी दौरान इसने देखा था कि गैस एजेंसी का मैनेजर रोजाना बैग में पैसे लेकर निकलता है। इसके बाद इसने अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। वारदात के दिन आरोपी रोमी भी तीन अन्य आरोपियो के साथ वहां पहुंचा था अपने तीन साथियों को पैसे लेकर आ रहे मैनेजर को दिखाने के बाद वह वहां से फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि आरोपियो ने लूट की आधे से ज्यादा रकम का उपयोग कर लिया है। वारदात के बाद इन्होंने लूट की रकम से ही एक नया मोबाइल भी खरीदा और इनके द्वारा लिए गए मोटरसाइकिल का किश्त भी उसी पैसे से पटा दिया। हालांकि इनके पास से पुलिस और सायबर सेल की टीम ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और कुछ नगदी बरामद किया है। बता दे कि 9 सितंबर को लगभग सुबह 11 बजे रायपुर गैस एजेंसी का मैनेजर सुरेंद्र पाल सिंह अपने मालिक के घर से बैग में एक लाख 82 हजार भरकर बैंक जमा कराने जा रहा था। इसी दौरान बाइक में आए तीन बदमाशों ने पता पूछने के बहाने मैनेजर से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
