जशपुर। बगीचा-जशपुर जिले के बगीचा में आज दोपहर लगभग 12 बजे सड़क दुर्घटना में 2 लोगो की मौत के बाद शव वाहन की व्यवस्था नही हुई और मरीज के परिजन शाम तक शव वाहन के लिए भटकते रहे।

शव वाहन उपलब्ध न होने को लेकर सांसद गोमती साय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे से बात की और तत्काल बगीचा स्वास्थ्य विभाग के लापरवाह BMO को हटाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यदि BMO पर कार्यवाही नही होती है तो भविष्य में इसका अंजाम भुगतने के लिए स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन तैयार रहे। उन्होंने कहा कि लगातार वहां की शिकायतें आते रहती है। बगीचा पाठ क्षेत्र होने के कारण कोरवा आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र है। जीवन दीप समिति में पर्याप्त पैसे होने के बावजूद ऐसी जगह में मुक्तांजली वाहन का खराब होना दुर्भाग्य पूर्ण है जो प्रदेश की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलता है।ऐसे अधिकारी जो विभाग चला नही सकते उन्हें प्रशासन तत्काल हटाकर ऐसे अधिकारी को प्रभार दे जो विभाग को सही ढंग से चला सके।

गौरतलब है कि तहसील चौक पर झांपीदहरा के पास शनिवार दोपहर करीब 2.30 बजे दो बाइक तेज रफ्तार में आमने-सामने से भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 अन्य घायल हो गए। हादसा होने की जानकारी मिलते ही बगीचा SDM मौके पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर 3-3 युवक सवार थे। किसी ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। एक युवक को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
