रायगढ़। स्काई एलॉयज कंपनी में रविवार को फ्लाई ऐश से भरा सैलो गिर गया। सैलो के गिरने से नीचे काम कर रहे 3 मजदूर की मौके पर मौत हो गई और दो मजदूर गम्भीर रूप घायल हो गए है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख ब्यक्त किया है और जिला प्रशासन के अधिकारियों को पीड़ित मजदूर के परिवारों को हर सम्भव मदद और इलाज कराने के निर्देश दिए है।

खरसिया के टेमटेमा स्थित स्काई एलॉयज कंपनी में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, तो 2 लोगों को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब सभी कर्मचारी फ्लाई एश से भरे सैलो के पास काम कर रहे थे कि अचानक सैलो नीचे गिर गया। उसी फ्लाई एश से भरे सैलो में दबने से 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तुरंत ही घायल लोगों को जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। औद्योगिक एवं सुरक्षा विभाग के सहायक संचालक राहुल पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि हादसे में मुन्नीलाल राम, यदराम सारथी, बसंत सिंह की मौत हो गई है। वहीं, बच्चा प्रसाद और शिव प्रसाद घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही एएसपी अभिषेक वर्मा समेत कई थानों के प्रभारी व पुलिस बल मौका-ए- वारदात पर खबर लिखे जाने तक स्थिति को नियंत्रण में रखने की पूरी कोशिश कर रही है। ग्रामीणों और प्रबंधन के बीच कहासुनी होने की खबरें भी आ रही हैं। खरसिया के टेमटेमा गांव में स्थित स्काई एलॉयज कंपनी में राखड़ जमा करने का काम किया जाता है। यहां आसपास के कई कंपनी के राखड़ जमा किए जाते हैं। मृतक और घायल कहां के रहने वाले थे, अभी ये पता नहीं चल सका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टेमटेमा में स्काई एलॉयज फैक्ट्री में तीन मजदूरी की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को राहत और बचाव के सभी जरूरी इंताजाम करने और घायलों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
