छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार रात नौ बजे आमानाका इलाके के मोहबा बाजार के डबरापारा में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। चाकू मारने वाला आरोपी मृतक का दोस्त ही है। बताया जा रहा है कि दोनों नशे की हालत में थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को महज सात घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रेलवे लाइन के पास खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे में जाकर छिप गया था वहीं से भागने की तैयारी में था।

मिली जानकारी के अनुसार मोहबाबाजार के डबरापारा निवासी पेशे से वाहन चालक खुचखुच तांडी (20) रविवार रात साढ़े आठ से नौ बजे के बीच डबरापारा इलाके के सब्जी बाजार के पास में बैठा था, तभी वहां पर मुहल्ले का ही रहने वाला रितिक सोना (20) नशे की हालत में पहुंचा। पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर रितिक ने खुचखुच तांडी के सीने, पेट समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में अत्यधिक खून बहने से खुचखुच की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी रितिक सोना के भाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह रोते हुए घर गया और अपने भाई रितिक सोना को बताया कि खुच-खुख तांडी उर्फ रिंकू ने उसे पीटा है। इस बात से नाराज होकर रितिक सोना घर से धारदार हथियार लेकर आया और तांडी के सीने में एक वार किया, जबकि दूसरा वार उसके पेट में किया। बुरी तरह से घायल होने की वजह से तांड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपित और मृतक की पहले से जान-पहचान भी थी। दोनों ही नशे की हालत में थे। बहरहाल, इस घटना ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना पर अंकुश लगाने के पुलिस के दावों की पोल खोल दी है। लगातार चाकूबाजी की घटना ने पुलिस को भी परेशान कर रखा है। घटना की सूचना मिलते के बाद मौके पर एडिशनल एसपी, आजाद चौक सीएसपी और आमानाका थाना प्रभारी आदि पहुंच गए थे। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने बाद शव परिजन को सौप ढिया गया है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
