रायपुर। घर में नहीं घुसने ढिया तो गुस्साए बेटे ने अपने पिता को मौत को घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बीटा फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार टाटीबंध में रहने वाले झिरमल सिंह का बेटा हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी रोज रात घर देर से पहुंचता था। इस वजह से पिता और पुत्र के बीच रोज विवाद की स्थिति बनती है। मंगलवार रात फिर विवाद की स्थिति बनी, जिसके बाद हरप्रीत उर्फ हैप्पी ने गुस्से में अपने पिता के गर्दन और हाथ-पैर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मामले में आमानाका थाना राजेश सिंह के अनुसार मंगलवार रात एक बेटे ने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। मृतक के शव की शिनाख्त झिरमल सिंह की के नाम से की गई है। आरोपी बेटा हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
