रायपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिये आधी रात सड़कों पर उतरकर पेट्रोलिंग, गश्त पॉइंट का निरीक्षण करते हुए संवेदनशील स्थानों पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों व बाजारों के भ्रमण के साथ रात्रि गश्त पॉइंट का आकस्मिक निरीक्षण कर पदस्थ अधिकारियों की ड्यूटी का जायजा भी लिया गया। रात को होने वाली वारदातों को देखते हुए कप्तान ने रात्रि गश्त में कसावट लाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बैंकों की सुरक्षा के मद्देनजर शहर के बैंकों में लगने वाली सुरक्षा गार्ड व्यवस्था का भी जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने सदर बाजार, मालवीय रोड, पंडरी कपड़ा मार्केट, रायपुर बस स्टैंड, शारदा चौक व जयस्तंभ चौक फाफाडीह के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए वहां लगे गश्त प्वाइंट का निरीक्षण भी किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने इसके बाद रायपुर कंट्रोल रूम पहुंचकर कंट्रोल रूम कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने अपने आकस्मिक रात्रि गश्त एवं पेट्रोलिंग चेकिंग अभियान के तहत सभी गश्त अधिकारियों को लगातार सतर्क रहते हुए जागरूक रहते हुए आपस में परस्पर संचार एवं समन्वय बनाते हुए पूरी सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
00 दिए आरपीएफ से समन्वय बनाने के निर्देश
कप्तान ने रात्रि गश्त के दौरान रायपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र का भी निरीक्षण करते हुए मौके पर लगे थानों के पेट्रोलिंग ड्यूटी के अधिकारी एवं कर्मचारियों से भी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में लगने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली. पुलिस अधीक्षक ने RPF के जवानों से भी चर्चा की व जिला पुलिस बल से समन्वय बना कर अपराधों के रोकथाम के टिप्स दिए।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
