बिलासपुर। अपने एकदिवसीय दौरे पर शहर पहुंची नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी ,सूडा के एडिशनल सीईओ श्री सौमिल रंजन चौबे के साथ सबसे पहले निर्माणाधीन तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज पहुंची,जहां नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार से निर्माण कार्य के संदर्भ में जानकारी ली। मौके पर उपस्थित विभाग के मुख्य अभियंता श्री वोमकेश चंद्रवंशी और ठेका कंपनी को शीघ्र से शीघ्र बचे हुए कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी ने निर्माणाधीन तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज के दोनों तरफ के एप्रोच रोड की हालत को देखकर नाराज़गी जताते हुए एक सप्ताह के भीतर तत्काल सुधार कर डामरीकरण के निर्देश नगरीय प्रशासन विभाग के मुख्य अभियंता को दिए। नगरीय प्रशासन के अधिकारियों द्वारा बताया गया की निर्माणाधीन पुल में रेल्वे के हिस्से का कार्य ही ज्यादा बचा है,जिस पर सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी ने रेल्वे अधिकारियों से समन्वय बनाकर शेष कार्यों को दिन और रात दोनों समय मिशन मोड में करते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी ने निर्माणाधीन व्यापार विहार स्मार्ट सड़क का भी अवलोकन किया,इस दौरान बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देश दिया की सड़क में अमृत मिशन योजना के तहत जहां खुदाई हुआ है उसे दो दिन में ठीक करें। बिजली पोल की शिफ्टिंग को लेकर सीएसईबी से समन्वय बनाकर जल्द शिफ्ट कराने को कहा,इसके अलावा स्मार्ट सड़क में जितने भी कार्य शेष है उन्हें जल्द पूरा करते हुए निर्माण को पूर्ण करें । इसके बाद सचिव श्रीमती मंगई डी ने शहर के लगभग सभी प्रमुख सड़क जिनमें श्रीकांत वर्मा मार्ग,मगरपारा, तालापारा,नेहरू चौक से मंगला चौक,गौरवपथ,सीपत रोड,तिलक नगर समेत अन्य सड़को का जायजा लिया। इस दौरान अमृत मिशन के तहत पाइप बिछाने के बाद छोड़ी गई सड़को को देख निगम अधिकारियों पर नाराज़गी जताया साथ ही शीघ्र से शीघ्र खराब सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा निगम अधिकारियों को निर्देश दिया की शहर के सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। आज निरीक्षण के दौरान राज्य शहरी विकास प्राधिकरण के एडिशनल सीईओ श्री सौमिल रंजन चौबे, निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी,नगरीय प्रशासन विभाग के मुख्य अभियंता श्री वोमकेश चंद्रवंशी,विभाग के इंजीनियर यूजिन तिर्की, निगम के मुख्य अभियंता श्री सुधीर गुप्ता,जीएम स्मार्ट सिटी श्री पीएन साहू,उपायुक्त श्री खजांची कुम्हार,ईई श्री पीके पंचायती,ईई श्री सुरेश बरूआ समेत निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित रहें
00 अमृत मिशन में खुदाई के बाद रेस्टोरेशन भी जल्द करें- सचिव
निरीक्षण के दौरान सचिव श्रीमती मंगई डी ने शहर में चल रहें अमृत मिशन योजना के तहत कार्यों का भी जायजा लिया इस दौरान योजना के तहत अधूरे कार्यों की जानकारी निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी से ली। सचिव ने अमृत मिशन के तहत पाइप बिछाने के लिए की जाने वाली खुदाई के साथ ही साथ सड़क का रेस्टोरेशन गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को असुविधा ना हों,इसके अलावा सीपत रोड समेत समेत बचे 7.8 किमी की सड़को का इसी माह रेस्टोरेशन करने के निर्देश देते हुए लक्ष्य तय कर अमृत मिशन के सभी कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 4, 2026बर्थ डे पार्टी में छलके जाम, फिर हुआ विवाद और हो गई हत्या, आरोपी हो गया है फरार
बिलासपुरJuly 3, 2026मां ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, पहले गला घोंटा, फिर कीटनाशक पिलाया, इसके बाद फांसी पर लटका दिया
बिलासपुरJuly 3, 2026छात्रा ने की प्रोफेसर की कुटाई, मंगेतर के साथ पहुंची थी कालेज, कारण जानकर रह जाएंगे दंग …
बिलासपुरJuly 3, 2026सलका नवागांव के सहकारी समिति में किया गया वृक्षारोपण
