
बिलासपुर। कौन बनेगा करोड़पति 12 में न्यायधानी बिलासपुर की बेटी न्यायधानी की गौरव अफसीन नाज़ अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठ खेल-खेल कर 25 लाख जीतकर नाम रोशन किया। शुक्रवार को महापौर रामशरण यादव,सभापति शेख नजीरुद्दीन उनके निवास पर पहुँच उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मालूम हो कि अफसीन नाज़ सोमवार को ही अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर आ चुकी थीं। हालांकि हूटर बजने की वहज से वो ज्यादा देर नहीं खेल पाईं और सोमवार को उन्होंने केवल 5 हज़ार रुपए जीते। इसके बाद मंगलवार को अफसीन के साथ खेल को आगे बढ़ाया गया। अफसीना ने मंगलवार को 1० हज़ार रुपए से खेल की शुरुआत की और अपनी समझदारी और लाइफ लाइन की मदद से आगे बढ़ते- बढ़ते 25 लाख रुपए जीत गईं। अफसीन के सामने 5० लाख का सवाल भी रखा गया, लेकिन उसका जवाब उन्हें नहीं आता था इसलिए उन्होंने गेम को क्विट करना ही समझदारी समझा और नाज़ 25 लाख की धनराशि जीतकर घर चली गईं। उनके घर लौटने के बाद शुक्रवार को महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन , बाटू सिह, समीर अहमद, दिलीप कक्कड़ उनके घर पहुंचकर गुलदस्ता भेंट किया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
बिलासपुरAugust 19, 2026जुआरियों के फड़ में पुलिस का छापा, जो भाग नहीं पाए वही 4 पकड़ाए, नगद, गाड़ी, मोबाइल जप्त
