बिलासपुर। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने मंहगाई भत्ता में पांच प्रतिशत की वृद्धि के आदेश जारी कर दिए है। अब सातवां वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों को 17 प्रतिशत और छठवां वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों को 164 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिलेगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वित्त विभाग ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य के कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से सातवें वेतनमान में 5 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 10 प्रतिशत अतिरिक्त मंहगाई भत्ता दिया जाएगा। अब राज्य सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में 17 प्रतिशत और छठवें वेतनमान में 164 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि का एक जुलाई 2021 से नगद भुगतान किया जाएगा। वर्तमान में राज्य सरकार के शासकीय कर्मचारियों को माह जनवरी 2019 से सातवें वेतनमान में 12 प्रतिशत की दर से तथा छठवें वेतनमान में 154 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 4 सितम्बर को राज्य के शासकीय सेवकों को 12 प्रतिशत की दर से प्रदान किए जा रहे महंगाई भत्ता को 01 जुलाई 2021 से 5 प्रतिशत बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने की घोषणा की थी।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
