स्कॉर्पियो और ऑटो में जबरदस्त टक्कर, 7 लोगों की मौत, दर्जनभर से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बोरगांव में स्कॉर्पियो और ऑटो में भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके अलावा दर्जन भर से ज्यादा लोगों को फरसगांव अस्पताल भेजा गया है। ऑटो में 16 लोग सवार थे।

मिली जानकारी के अनुसार एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर है कोंडागांव के समीप बोरगांव में स्कार्पियों व आटो में जोरदार भिडंत हो गई है। जिससे सात लोगों की मौत हो गई है। कुछ और भी लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हे फरसगांव अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आटो में बैठे लोगों को ही ज्यादा चोटें आई है, जो कि आठागांव से गोडमा जा रहे थे। आटो में 16 लोग सवार थे। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में यह सड़क हादसा करीब 3.30 बजे के आसपास हुई है। स्कार्पियो झारखंड से जगदलपुर की ओर जा रही थी कि टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। दुर्घटना अचानक हाईवा के सामने आने से बचाने के चक्कर में स्कार्पियों चालक नियंत्रण खो बैठा और आटो से भिड़ गया। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार मृतक में रेणु 55 साल, बुधनी 55 साल, हीरा सिंह40 साल, विजया नेताम 35 साल, जग्गो बाई 30 साल, डिंपल 1 साल, सुकोती 60 साल बताये गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *