राजनांदगांव। गणेश विसर्जन के दौरान नाचने से मना करने पर एक युवती ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, वहीँ युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव शहर के कमला कॉलेज के समीप कौरिन भांठा तालाब के पास गणेश विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर युवक व युवती नाच रहे थे। तभी कौरिन भांठा निवासी युवक आकाश लहरे ने युवतियों को डांस करने से मना किया। इस पर गुस्साई 23 वर्षीया युवती ने आकाश के साथ अश्लील गाली-गलौज किया और अपने पास रखें धारदार चाकू से आकाश लहरे के पेट पर हमला कर दिया। जिससे आकाश घायल हो गया। इस घटना के बाद आकाश की मां ने बसंतपुर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने चाकूबाज युवती को हिरासत में ले लिया। पुलिस इस चाकूबाजी के पूरे मामले की जांच कर रही है और पकड़ी गई युवती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
