

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक आम जनता की पहुंच कितनी सुलभ है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अज्ञात नंबर से काॅल आने पर भी उन्होंने न केवल फोन करने वाले की बात सुनी अपितु उनकी समस्या का निराकरण भी तत्परता से कर दिया।
दिव्यांग रवि कश्यप ने गूगल से मुख्यमंत्री का नंबर खोज कर उन्हें शनिवार को सीधे फोन कर दिया। दो दिन के भीतर ही श्री कश्यप को मुख्यमंत्री ने ट्राईसिकल प्रदान कर दी। इस प्रकार के चमत्कार की उम्मीद छत्तीसगढ़ में ही की जा सकती है, जहां राज्य का मुखिया सभी लोगों के लिए पहुंच योग्य है। आज यहां अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान सकरी हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री कश्यप को ट्राईसिकल देकर अपनी शुभकामनाएं दी।
मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम मुड़पार निवासी 25 वर्षीय रवि कश्यप दिव्यांग है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता के विषय में मैंने सुना था। गूगल से उनका नंबर खोज कर नंबर की वैधता परखने के लिए मैंने उन्हें सीधे फोन कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इत्मीनान से उनकी पूरी बात सुनी और ट्राईसिकल की उनकी मांग को पूरा करने के संबंध में आश्वस्त भी किया। श्री कश्यप बताते है कि यह मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता ही है, जिसके चलते उन्हें दो दिन के भीतर ही ट्राईसिकल मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रदान कर दी। वे कहते हैं कि छत्तीसगढ़ ही ऐसा राज्य है जहां के मुखिया तक कोई भी व्यक्ति पहुंचकर अपनी बात सीधे रख सकता है। श्री कश्यप ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पिता श्री चुंगु राम कश्यप की आमदनी से ही छह सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण होता है। श्री कश्यप ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी संवेदनशील पहल के परिणामस्वरूप ही उन्हें ट्राईसिकल दो दिन के भीतर ही मिल गई। इस दौरान संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर भी मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
