बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने “नेशनल क्राइम ब्रांच” बनकर अवैध वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। मामलें में बालक सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपियों द्वारा नेशनल क्राइम ब्रांच दिल्ली का फर्जी आईडी कार्ड दिखाकर पहले डराते थे फिर अवैध वसूली करते थे। पुलिस ने आरोपियों द्वारा उगाही के समय उपयोग की जाने गाड़ी के साथ 7 मोबाइल फोन जप्त किया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 19 सितंबर 21 को जैकी कुमार ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है, वही 18 सितंबर 21 को अपने हाईवा वाहन में गिट्टी लोड कर चिल्हाटी की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोपका-चिल्हाटी मोड़ के पास कुछ लड़के जबरन गाड़ी को रुकवा कर अपने आप को क्राइम ब्रांच का स्टाफ बताया। इसके बाद डरा-धमका कर मोबाइल फोन में ‘नेशनल क्राइम ब्रांच’ का ‘आईडी-कार्ड’ दिखाकर धक्का-मुक्की कर अश्लील गाली गलौज करते हुए 5000 की मांग कर रहे थे।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी ने घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया को देकर कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त किया और थाना सरकंडा की टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश में लगाया गया। तलाशी के दौरान रामप्रसाद ध्रुव निवासी मोपका, (2)दीपक ध्रुव निवासी खमतराई (3) पुरुषोत्तम सिंह निवासी देवनंदन नगर सरकंडा बिलासपुर (4) अमित सिंह निवासी देवनंदन नगर सरकंडा तथा (5) एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ की गई तो अपराध स्वीकार कर लिया। रोपियों ने पूछताछ करने पर बताया कि भीम कुमार पटेल निवासी लगरा बिलासपुर एवं जनक दीवान निवासी दीपका कोरबा द्वारा मोबाइल में लिंक क्रिएट कर ऐप के माध्यम से नेशनल क्राइम ब्रांच की आईडी तैयार की गई है। जिसके आधार पर अपने आप को “क्राइम ब्रांच” का सदस्य बताते हुए घटना करना स्वीकार किए। वही आरोपियों के बताए अनुसार भीम कुमार पटेल निवासी लगरा एवं जनक दास दीवान को दीपका कोरबा से घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। जो अपराध करना स्वीकार किए है। आरोपियों के मोबाइल में नेशनल क्राइम ब्रांच का आईडी कार्ड पाया गया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करके सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

00 गिरफ्तार किये गए आरोपियों का नाम
(1.) जनूक दास दीवान पिता आनंद दास दीवान उम्र 47 वर्ष निवासी विजयनगर दीपका धनवार पारा जिला कोरबा
(2) भीम कुमार पटेल पिता स्वर्गीय मोहन राम पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी नगरदा जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम आरटीओ ऑफिस के पास लगरा बिलासपुर
(3.)अमित सिंह ठाकुर पिता दिलेश्वर सिंह ठाकुर 34 वर्ष देवनंदन नगर फेस वन सरकंडा
(4.)पुरुषोत्तम सिंह पिता यशवंत सिंह ठाकुर 20 वर्ष कोदवाबानी थाना लालपुर जिला मुंगेली हाल मुकाम अशोक नगर एकता कॉलोनी सरकंडा
(5.) दीपक ध्रुव पिता विष्णु प्रसाद ध्रुव उम्र 20 वर्ष निवासी खमतराई सरकंडा
(6.) रामप्रसाद ध्रुव पिता दुकालू ध्रुव 19 वर्ष मौपका
(7.) एक विधि के साथ संघर्षरत बालक
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी,सहायक उपनिरीक्षक अमृत साहू,हेमंत आदित्य,प्रधान आरक्षक चंद्रकांत डहरिया,आरक्षक बलवीर सिंह,विवेक राय,प्रमोद सिंह,अविनाश कश्यप, सत्य प्रकाश ,लगन खांडेकर,भागवत चंद्राकर की सराहनीय भूमिका रही..
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 3, 2026अब ड्रोन कैमरा से होगा OHE तार का निरीक्षण, सैकड़ों ट्रेन निरस्त फिर भी 12 प्रतिशत बढ़े यात्री
बिलासपुरApril 3, 2026मैरिज ब्यूरो बना ठगी का अड्डा, 4 गिरफ्तार, 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल और 20 हजार रुपये नगद जप्त
बिलासपुरApril 3, 2026धान खरीदी केन्द्र गतौरा में 29 लाख का गबन, प्रबंधक, सोसायटी अध्यक्ष और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
बिलासपुरApril 2, 2026घातक हथियार अड़ाकर लूट का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव वालों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भाग गए
