बिलासपुर। वन नेशन वन कार्ड योजना के तहत जिले के राशन दुकानों में ई-पास मशीन लगाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार 41 प्रतिशत दुकानों में मशीन लगाई जा चुकी है। राशन दुकानों में यह मशीन लगने के बाद प्रत्येक हितग्राही को अंगूठा लगाने के बाद ही राशन मिल पाएगा।

इलेक्ट्रानिक पाइंट आफ सेल डिजिटिल सिस्टम (ई-पास) ऐसी मशीन है जो इंटरनेट के माध्यम से एक ऐसे सिस्टम से जुड़ा है जिसमें देशभर के सार्वजनिक वितरण प्रणाली और उपभोक्ताओं के आधार नंबर व राशनकार्ड नंबर लिंक है। इससे कोई भी व्यक्ति किसी भी राज्य में, किसी भी शहर में अपने राशनकार्ड से राशन ले सकेगा। इसके लिए सभी राशन दुकानों में ई-पास मशीन लगाए जा रहे है। बिलासपुर में अभी तक 41 प्रतिशत दुकानों से ईपास आनलाइन के माध्यम से राशन वितरण का काम शुरू कर दिया गया है। बचे हुए दुकानों में ईपास आनलाइन मशीन के माध्यम से राशन वितरम का काम ट्रायल पर है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में राशन कार्डधारियों की कुल संख्या 1 लाख 52 हजार 116 है। सर्वाधिक राशन कार्ड बिलासपुर शहर में 1 लाख 29 हजार 773 है। इसके अलावा बिल्हा में राशन कार्डधारियों की संख्या 2983, बोदरी में 5183, कोटा में 4969, मल्हार में 2455, रतनपुर में कार्ड की संख्या 6425 और तखतपुर में कुल शहरी कार्ड 5328 है। सभी राशन कार्ड को ईपास से जोड़ दिया गया है। 41 प्रतिशत राशनकार्डधारियों को ईपास मशीन के माध्यम से राशन वितरण किया जा रहा है।
00 शत प्रतिशत दुकानों में लगेगा ईपास मशीन
खाद्य अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि जल्द ही सभी दुकानों में ई पास मशीन लगाने का काम पूरा हो जाएगा। राशन कार्डधारियों को राशन का वितरण ईपास मशीन के माध्यम से किया जाएगा। राशनकार्डधारियों को अब राशन दुकान आकर ही राशन लेना होगा। ईपास मशीन के माध्यम से राशन वितरण होने से परेशानियों में कमी आएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
