
बिलासपुर। नगर निगम ने बीच सड़क में बने तैयबा चौक और बजरंग चौक पर बुलडोजर चलाकर हटा दिया। निगम के अधिकारियों ने यह करवाई तड़के सुबह की, जिसके कारण धर्म के नाम पर राजनीति करने का अवसर ही नही मिल पाया।

नगर निगम ने सुगम यातायात में बाधा बन रहे मगरपारा के तैयबा चौक और उसके पास ही नाक के बीचो-बीच बने बजरंग चौक को ढहाकर ध्वस्त कर दिया। नगर निगम के द्वारा आज तड़के सुबह यह कार्रवाई इतने आनन-फानन की गई कि किसी को भी इसकी खबर होती और भीड़भाड़ इकट्ठा होती है उसके पहले ही दोनों चौक पर बने निर्माण एक्स वेटर के जरिए ध्वस्त कर दिए गए। इसके कुछ दिन पहले ही निगम प्रशासन ने अग्रसेन चौक से इंदु चौक की ओर जाने वाली सड़क पर मगरपारा में बीचोबीच बनाए गए आईलैंड और बजरंगबली के मंदिर को वहां से हटा दिया था। उस दिन इस कार्रवाई का जमकर विरोध भी हुआ था लेकिन आज विरोध करने के लिए लोग इकट्ठा होते उसके पहले ही तैयबा चौक और बजरंग चौक में भी सड़क पर बनाए गए निर्माण एक्स वेटर से ध्वस्त कर दिए गए। नगर निगम की इस कार्रवाई से मगरपारा चौक से बालमुकुंद स्कूल की ओर जाने वाली सड़क ट्रैफिक में बाधा बन रहे स्ट्रक्चर हटने से आवाजाही काफी सुगम हो गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
