रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है। चार जिलों के अध्यक्ष बदल दिए गए है। इसके अलावा आयोग और मंडल में स्थान मिलने के बाद दो उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, अटल श्रीवास्तव, को भी हटाकर दूसरों को संगठन में काम करने का अवसर दिया गया है। प्रमोद नायक के जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनने के उन्हें शहर अध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया गया है और उनके स्थान पर विजय पांडेय को शहर अध्यक्ष बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक बड़े बदलाव में सीएम भूपेश बघेल के करीबी पीसीसी के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, अटल श्रीवास्तव और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अरुण सिंघानिया, पीआर खूंटे, अंबिका मरकाम और वाणी राव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। त्रिवेदी के स्थान पर मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला को संचार विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश महासचिव के रूप में वासुदेव यादव, अमरजीत चावला और सुमित्रा धृतलहरे की नियुक्ति की गई है। चार जिलों के अध्यक्ष भी बदले गए हैं। इनमें भिलाई शहर, कोरबा ग्रामीण, बिलासपुर और जांजगीर चांपा शामिल है। भिलाई शहर में मुकेश चंद्राकर, कोरबा ग्रामीण में सुरेंद्र जायसवाल, बिलासपुर शहर में विजय पांडेय और जांजगीर चांपा में राघवेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि इनमें कई नेता ऐसे हैं, जिन्हें निगम-मंडल में जिम्मेदारी दी गई थी। यह माना जा रहा है कि एक ब्यक्ति एक पद फॉर्मूले के तहत नई सूची जारी की गई है। गिरीश देवांगन, अटल श्रीवास्तव, शैलेश नितिन त्रिवेदी को अभी हाल ही में निगम, मंडल में स्थान दिया गया है। इसी तरह से प्रमोद नायक को सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके बाद ही इन्हें पदमुक्त कर नई नियुक्ति की कवायद शुरू हो गई थी।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
