छत्तीसगढ़। कवर्धा में दो समुदायों में झड़प के बाद तनाव की स्थिति की स्थिति निर्मित हो गई है। देखते ही देखते बाजार बंद हो गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए धारा 144 लगा दिया गया है। बेमेतरा समेत आसपास के जिलों की फोर्स भेज दी गई है। मामला संवेदनशील होने के कारण एडीजी विवेकानंद झा खुद मौके पर पहुंच गए है।
मंदिर मे झंडा लगाने के नाम पर कवर्धा में अब से कुछ देर पहले दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इसको लेकर शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। दुर्ग रेंज के एडीजी विवेकानंद कवर्धा पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सियाराम साहू के आफिस के पास लोहारा रोड में एक झंडा लगा था, उसके बगल में एक दूसरे संप्रदाय के युवाओं ने अपना झंडा लगा दिया। इसको लेकर एक पक्ष ने आपत्ति की। यहीं से बात बिगड़ी। उसके बाद देखते-देखते बाजार बंद हो गए। कवर्धा में स्थित आर्म्स फोर्स बटालियन के सभी जवानों को चप्पे-चप्पे में तैनात कर दिया गया है। दूसरे जिलों से भी फोर्स भेजी जा रही है।
कवर्धा काफी संवेदनशीन जिला माना जाता है। 2005 में मोहर्रम के दिन लाठी चार्ज करना पड़ गया था। तत्कालीन एसपी डॉ0 आनंद छाबड़ा ने मुश्किल से स्थिति संभाली थी। वहां पहले भी एकाध बार उपद्रव हो चुका है। बहरहाल, स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
