बिलासपुर। जमीन का बड़ा खेल खेलने में माहिर बिलासपुर के तहसीलदार रहे हाल ही में डिप्टी कलेक्टर बने नारायण गबेल ACB के रडार में आ ही गए। उनके बारे कहा जाता है ACB तो दूर CBI भी उसके खिलाफ सबूत नही जुटा पाएगा। अब देखना ये है कि ACB वास्तव में पुख्ता सबूत जुटा पाता है कि नही ? बताया जा रहा है कि गबेल का शहर के कई बिल्डरों के साथ पार्टनरशिप में काम चल रहा है।

महज 8 साल की नौकरी में करीब 2 करोड़ रुपय की चल अचल संपत्ति जुटाने वाले बिलासपुर जिले के पूर्व तहसीलदार और वर्तमान में बस्तर के डिप्टी कलेक्टर के ऊपर एसीबी ने एफआईआर दर्ज किया है गबेल के खिलाफ acb में 5 महीने जाँच चली acb को गबेल के खिलाफ कई शिकायते मिली थी प्रशासनिक तौर पर गड़बड़ी को लेकर कई शिकायत कलेक्टर को की गई व सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दी गई थी।
वर्तमान में गबेल का ट्रांसफर बिलासपुर जिले से बीजापुर किया गया है नारायण गबेल करीब 7 साल तक बिलासपुर में पदस्थ थे व अभी इनका डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रमोशन किया गया था
सरिता विहार में आलीशान मकान खुद के नाम पर कई गाड़ी ACB ने जाँच के दौरान ग्राम गिधौरी करतला जिला कोरबा में रकबा 0.275, 0.239, 0.773, 0.219, 0.020 हेक्टेयर ज़मीन खरीदने की जानकारी मिली थी जिसकी कीमत 25 लाख रुपए की थी। वही सरिता विहार में आलीशान मकान की जानकारी मिली थी तो वही खुद व साले के नाम पर 3 लक्जरी कार व 1 बाइक की जानकारी मिली थी। उनके साथ काम कर चुके कई भू माफियाओं के कहना है कि नारायण गबेल के काम मे इतनी सफाई है कि ACB तो दूर की बात है CBI भी सबूत नहीं जुटा पाएगा। फिलहाल गबेल ACB के रडार में आ गए है अब देखना होगा कि गबेल उनके शिकंजे में फंसते है कि फिसल के बचते है।
00 जेवरात बीमा एफडी व 70 लाख निवेश
ACB को पता चला था कि गबेल ने सोने-चांदी के जेवर, बैक बीमा सावधि शेयर व म्यूचयल फंड में70 लाख का निवेश कर रखा है। इसके साथ ही परिजनों व मित्रों के नाम पर भी सम्प्पति खरीदने की जानकारी भी मिली थी। जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है ACB की टीम ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 -1b व 13-2 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
