बिलासपुर। मैग्नेटो मॉल के जिस भूगोल बार को पुलिस और प्रसाशन के लोग प्रश्रय देते रहे है उसी बार में रविवार रात को उनकी पिटाई हो गई। यहां महिला पुलिस अधिकारियों की लेट नाइट पार्टी चल रही थी। इसी दौरान उनकी वहां के बाउंसरों से पहले विवाद हुआ फिर मामला मारपीट तक पहुंच गई। यहां कुछ महिला पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्ब्यवहार करने की भी खबर आ रही है। अब पीटे हुए पुलिस अधिकारी मुह छिपाते फिर रहे है। फिर भी मामला DGP और मुख्यमंत्री तक पहुंच गई है।

रविवार रात रामा मैग्नेटो मॉल के भूगोल बार में अफसरों की पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में कोतवाली CSP स्नेहिल साहू, गौरेला SDOP रश्मित कौर चावला, चकरभाठा CSP सृष्टि चंद्राकर और सहायक जेल अधीक्षक सोनाल डेविड समेत कई अधिकारी शामिल थे। सहायक जेल अधीक्षक सोनाल डेविड अपनी पत्नी CSP सृष्टि चंद्राकर के साथ पार्टी में देर से पहुंचे। इस पर बाहर खड़े बाउंसर ने उन्हें रोक दिया। बाउंसर ने अफसर दंपती से सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया तो दोनों ने अपना परिचय दिया। नाराजगी जताते हुए अफसर ने आईडी कार्ड दिखाया। इतने में बाउंसर ने हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद तो मॉल में जमकर बवाल हुआ। जब घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को हुई तो थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक बाउंसर वहां से भाग निकला। इसके बाद पुलिस मैनेजर अंकित दुबे को पकड़ कर थाने ले गई।

00 दुर्व्यवहार किया, समझाने पर भी नहीं माना
सहायक जेल अधीक्षक और CSP सृष्टि चंद्राकर के पति सोनाल डेविड ने मीडिया के कुछ साथियों को बताया कि रात में वे लोग पार्टी में शामिल दूसरे अफसरों से मिलने भूगोल बार गए थे। इस दौरान बार बाउंसर ने उनसे बदतमीजी की। बाउंसर को काफी समझाने का प्रयास किया, फिर भी बात नहीं बनी। इस पर आई कार्ड दिखाया, लेकिन वह दबंगई करता रहा। इसके चलते उन्हें पुलिस की मदद लेनी पड़ी। बाद में बार मैनेजर के माफी मांगने पर मामला शांत हो गया।डीजीपी डीएम अवस्थी ने पूरी घटना की जांच रिपोर्ट बिलासपुर एसपी से मांगी है। उन्होंने कहा है इस मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। लेकिन DGP इस पूरे घटनाक्रम से नाराज भी है। इसे उन्होंने पुलिस की छवि खराब करने वाला मामला कहा है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
