बिलासपुर। पुलिस ने उन 4 सौ लोगों को मोबाईल लौटा दी है जो महीनों पहले अपना कीमती मोबाईल या तो गुम हो गया था या कहीं छोड़ दिया था। इन 4 सौ मोबाईल को ढूंढने के लिए 60 दिन तक अभियान चलाया। कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रात दिन दौड़ भाग करते रहे।

पुलिस के द्वारा विगत कुछ माह में चाहे वह कोरोना महामारी पर जागरूकता अभियान ,साइबर अपराध के रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान, सामुदायिक पुलिस पर अभियान ,महिलाओ पर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली रक्षा टीम के द्वारा चलाया गया अभियान, अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाया गया अभियान ,विभिन्न विषयों पर लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर चलाया गया अभियान सहित विभिन्न अभियान चलाकर बिलासपुर वासियों को जागरूक करने अपराध पर नियंत्रण रखने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु चलाया गया अभियान ही क्यों ना हो सभी अभियान पर बिलासपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक संचालित किया था ,उसी तारतम्य में बिलासपुर पुलिस कप्तान श्री दीपक झा के द्वारा वर्ष 2021 में सभी गुम/ खोए हुए मोबाइल के आंकड़ों की जानकारी से अवगत होने पर उन्होंने इतनी संख्या में खोए हुए मोबाइल को खोजने हेतु एक अभियान चलाकर उन्हें वापस लाकर बिलासपुर वासियों को सौंपने हेतु बिलासपुर शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप बिलासपुर ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस तहसील श्री रोहित झा ,साइबर सेल नोडल अधिकारी श्री निमेष बरैया को निर्देशित किया। बिलासपुर पुलिस कप्तान से प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा साइबर सेल निरीक्षक कलीम खान प्रदीप आर्या उप निरीक्षक प्रभाकर तिवारी उप निरीक्षक मनोज नायक उपनिरीक्षक सागर पाठक के नेतृत्व में साइबर सेल की एक विशेष टीम लगाकर गुम हुए मोबाइल को बिलासपुर वासियों को सौंपने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस विशेष टीम में आरक्षक मुकेश वर्मा, सतीश, नवीन एक्का, दीपक यादव, राकेश बंजारे, सोनू पाल ,तदबीर पोर्ते, धर्मेंद्र साहू संतोष यादव ईश्वरी कश्यप विकास कुमार, मनीष सिंह को शामिल किया गया।विशेष टीम द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर विगत 60 दिनों में सफलतापूर्वक अभियान अर्पण एक उम्मीद को संचालित कर 400 से अधिक लोगों के मोबाइल को खोज निकाला। बिलासपुर पुलिस द्वारा विगत कुछ दिनों में वर्ष 2021मे बिलासपुर वासियों की गुम हुए मोबाइल की रिपोर्ट के आधार पर उसे खोजने हेतु एक अभियान *अर्पण* एक उम्मीद चलाकर विगत 60 दिनों में देश के विभिन्न राज्यों में एवं छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से सर्च कर साइबर सेल की एक विशेष टीम लगाकर 400 से अधिक मोबाइल को प्राप्त कर बिलासपुर वासियों को एक विशेष अभियान *अर्पण* एक उम्मीद…चलाकर आज लखीराम ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित कर बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा के मुख्य आतिथ्य में मोबाइल धारकों सौपा गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 3, 2026अब ड्रोन कैमरा से होगा OHE तार का निरीक्षण, सैकड़ों ट्रेन निरस्त फिर भी 12 प्रतिशत बढ़े यात्री
बिलासपुरApril 3, 2026मैरिज ब्यूरो बना ठगी का अड्डा, 4 गिरफ्तार, 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल और 20 हजार रुपये नगद जप्त
बिलासपुरApril 3, 2026धान खरीदी केन्द्र गतौरा में 29 लाख का गबन, प्रबंधक, सोसायटी अध्यक्ष और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
बिलासपुरApril 2, 2026घातक हथियार अड़ाकर लूट का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव वालों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भाग गए
