कवर्धा। कवर्धा में दो समुदायों के बीच शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नही ले रहा है। मंगलवार को बंद के बीच लाठी, रॉड और डंडा लेकर निकली भीड़ शहर तोड़-फोड़ शुरू कर दी। दंगाइयों ने दोपहिया, चारपहिया वाहनों के अलावा ठेले और गुमटियों में भी तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यहां पर पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया, फिर कुछ देर बाद कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र कवर्धा में कर्फ्यू लगा दिया है। अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर नगर के कोई भी नागरिक अपने घर से बाहर नही निकलेंगे।


दो दिन पहले झंडा लगाने से शुरू हुए बवाल के बाद आज बड़ी संख्या में तमाम लोग लाठियां, रॉड और डंडे लेकर सड़क पर निकल आए और घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कई बस्तियों में हंगामा चलता रहा, बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। हिंदू संगठनों ने कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। उपद्रव के बाद प्रशासन ने 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया है। विश्च हिंदू परिषद के बुलाए गए बंद को देखते हुए जिले के सभी बाजार और दुकानें बंद थी। इसी दौरान दोपहर में बड़ी संख्या में लोग हाथों में रॉड, डंडा लेकर रैली की शक्ल में शहर में निकल आए। बाहर खड़ी बाइक, कार और यहां तक कि ठेलों को भी तोड़ दिया गया। उपद्रवियों ने कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और वाहनों को पलट दिया। बाहर की स्थिति को देखते हुए कोई भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। आरोप है कि उपद्रव और तोड़फोड़ के दौरान पुलिस वहां तमाशबीन बनकर खड़ी रही। पुलिस के सामने ही प्रदर्शनकारी उपद्रव करते रहे। करीब एक घंटे तक सब चलता रहा, इसके बाद अचानक पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। शहर के कई इलाकों में अभी भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

विश्व हिंदू परिषद ने दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। इसे लेकर कवर्धा बंद का आह्वान किया गया है। उनका आरोप है कि हत्या के इरादे से झंडा फहराने को लेकर हमला किया गया। पुलिस ने इस पर पीड़ित पक्ष को ही पीटा और इलाज में देरी की। साथ ही दुर्गेश देवांगन की पिटाई मामले में मजिस्ट्रियल जांच की मांग की है। इस दौरान उन्होंने हाईवे भी जाम कर रखा है। इसे देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
