Skip to content

  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर संभाग
  • जांजगीर जिला
  • जशपुर
  • रायगढ़
  • कोरबा
  • शिवरीनारायण
  • राष्ट्रीय
  • Page
    • Privacy Policy
    • Terms of Service
    • About Us

कौशल्या मंदिर का नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ, पर्यटन मंत्री ने चंदखुरी में तैयारियों का किया निरीक्षण

Posted on October 5, 2021October 5, 2021 by नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

रायपुर। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज आरंग विकासखण्ड स्थित चंदखुरी स्थित भारत वर्ष के एक मात्र माता कौशल्या मंदिर में चल रहे जीर्णाेंद्धार और सौंदर्यीकरण कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने राम-वन-गमन पर्यटन परिपथ के तहत कौशल्या माता मंदिर का परिवर्तित स्वरूप में 7 अक्टूबर को होने वाले भव्य शुभारंभ हेतु रेनोवेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर आमसभा के लिए निर्धारित स्थल की तैयारियों का भी जायजा लिया और अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री श्री साहू ने कार्यक्रम स्थल में आगंतुकों के लिए पेयजल, कूलर अथवा पंखा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को लाईट लोडिंग की स्थिति में बिजली व्यवस्था दुरूस्थ रखने के निर्देश दिए।

पर्यटन मंत्री श्री साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दूर दृष्टि सोच से और परिकल्पना से भगवान श्री राम चंद्र जी के वनवास काल से जुड़े छत्तीसगढ़ में स्थलों को चिन्हांकित कर उन्हें राम-वन-गमन पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के रूप में 75 स्थानों को चिन्हांकित किया गया है। इनमंे 9 स्थान प्रमुख है, जहां पर्यटन की दृष्टिकोण से आवश्यक सौंदर्यीकरण एवं सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के लिए चयनित सड़कों के किनारे-किनारे वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसके अलावा शेष स्थानों को भी राम वन गमन पर्यटन परिपथ के स्वरूप में पिरोने तथा बच्चे, बूढ़े एवं महिलाओं आदि सभी तरह के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इस दौरान जरूरत की आवश्यक सुविधाएं सड़क, बिजली, पानी, चाय, नाश्ता, भोजन, ठहरने की उचित व्यवस्था करने का कार्य भी किया जा रहा है। इस पर्यटन परिपथ को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को धार्मिक एवं आध्यामिक परिवेश के साथ प्रदेश़ की प्राकृतिक सुन्दरता का अहसास हो सके।पर्यटन मंत्री श्री साहू ने बताया कि माता कौशल्या मंदिर परिसर में 51 फीट का भव्य श्रीराम भगवान की मूर्ति का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा आकर्षक एवं सुन्दरता से भरपूर भव्य गेट का भी निर्माण हो रहा है, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगा। मंदिर के चारों ओर दो तालाब है, जिसका सौंदर्यीकरण किया गया है। जिससे प्राकृतिक सौंदर्य की झलक देखकर लोगों को आनंद मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सोच है कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण से पर्यटन स्थलों के समीप रहने वाले स्थानीय लोगों को रोजगार मिले, छत्तीसगढ़ संस्कृति और कलाकृतियों को पहचान मिले, उनके उत्पादों को विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध हो।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 7 अक्टूबर को नए स्वरूप में माता कौशल्या मंदिर से पर्यटन परिपथ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ मंे भगवान राम से जुड़ी स्मृतियों को संजोने मां कौशल्या के आंगन में समारोह की भव्य तैयारी जोरों पर है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 7 अक्टूबर को चंदखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही श्री बघेल माता कौशल्या के प्राचीन मंदिर परिसर के विकास और सौन्दर्यीकरण का उद्घाटन भी करंेगे। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के प्रथम चरण में भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़े प्रमुख रूप से सीतामढ़ी-हरचौका, रामगढ़, शिवरीनारायण, तुरतुरिया, चंदखुरी, राजिम, सिहावा, जगदलपुर और रामाराम को विकसित किया जा रहा हेै।
इस अवसर पर्यटन मण्डल के चेयरमेन अटल श्रीवास्तव, पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी. प्रबंध संचालक यशवंत कुमार, रायपुर कलेक्ट सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
Latest entries

Author Archives

  • बिलासपुरMay 19, 2026पचपेड़ी में बलवा, प्राणघातक हमला करने वाले 2 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार, मोटरसाइकल से टकराने के बाद किया था हमला
  • बिलासपुरMay 19, 202690 किलो गांजा से साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, ऑटो में भरकर ले जा रहे थे मटियारी
  • बिलासपुरMay 18, 2026फार्म हाउस में पुलिस का छापा, फड़ संचालक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों के नगदी समेत चारपहिया जप्त
  • बिलासपुरMay 17, 20262 पत्थरबाज गिरफ्तार, सड़क में दौड़ने वाले वाहनों पर फेंकते थे ईंट और पत्थर
Posted in छत्तीसगढ़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल हीं की खबरें

  • पचपेड़ी में बलवा, प्राणघातक हमला करने वाले 2 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार, मोटरसाइकल से टकराने के बाद किया था हमला
    May 19, 2026
  • 90 किलो गांजा से साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, ऑटो में भरकर ले जा रहे थे मटियारी
    May 19, 2026
  • फार्म हाउस में पुलिस का छापा, फड़ संचालक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों के नगदी समेत चारपहिया जप्त
    May 18, 2026
  • 2 पत्थरबाज गिरफ्तार, सड़क में दौड़ने वाले वाहनों पर फेंकते थे ईंट और पत्थर
    May 17, 2026
  • बैंक अकाउंट किराए पर लेकर साइबर अपराध करने वाले 3 युवक अंबिकापुर से गिरफ्तार, बैंक खातों के खिलाफ अलग अलग राज्यों में दर्ज है 60 से ज्यादा जुर्म
    May 17, 2026