रायपुर। राज्य सरकार ने बड़ा परिवर्तन करते हुए आईपीएस दीपांशु काबरा को जनसंपर्क आयुक्त बना दिया है। छत्तीसगढ़ में यह पहला मौका है, जब किसी आईपीएस को जनसंपर्क विभाग का आयुक्त बनाया गया है। श्रीकाबरा अभी परिवहन विभाग में एडिशनल कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में संवाद में एडिशनल सीईओ बनाए गए सौमिल रंजन चौबे को डायरेक्टर जनसंपर्क बनाया गया है।

जनसम्पर्क विभाग में एक और फेरबदल की लिस्ट आई है। छत्तीसगढ़ में पहली बार जनसंपर्क में किसी आईपीएस को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी आईजी दीपांशु काबरा को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सौमिल रंजन चौबे को जनसंपर्क विभाग में डीपीआर का पद दिया गया है। वर्तमान में सूडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जवाबदारी उन पर है। इससे पहले मंगलवार को राज्य सरकार ने 2003 बैच के IAS अधिकारी परदेशी सिद्धार्थ कोमल को वर्तमान कर्तव्यों के साथ जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। 2003 बैच के IAS अधिकारी परदेशी सिद्धार्थ कोमल को वर्तमान कर्तव्यों के साथ जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 2006 बैच के आईएएस एस भारती दासन को संवाद आयुक्त सह संचालक के पद के अतिरिक्त प्रभार से कार्य मुक्त कर दिया गया है। वहीं 2016 बैच की आईएएस तुलिका प्रजापति को कृषि विभाग का उप सचिव बनाया गया है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
