रायपुर। सांकरा थाने के अमलेश्वर स्थित मैदान में आज सुबह करीब 7 : 30 बजे दो टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। इस दौरान मैदान में अचानक से हवाई फायरिंग हुई जिससे आस-पास में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कप्तान सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक टाटीबंध जिला रायपुर निवासी ऐवेंजर्स क्रिकेट टीम एवं टाटीबंध टाईगर टीम के खिलाड़ियों के द्वारा सुबह करीब 7:30 बजे सांकरा मैदान अमलेश्वर आकर क्रिकेट खेल रहे थे। मैच के दौरान टाटीबंध टाईगर टीम के कप्तान दुर्गा दास लालवानी आउट होने पर ऐवेंजर्स क्रिकेट टीम के सहयोगियों ने मैदान के बाहरे से हूटिंग करने लगे। इस हूटिंग से चिढ़कर दुर्गा दास मैदान के बाहर आकर प्रार्थी रूपेश कुमार सिंह, बिहाईंड लालवानी एवं उसके अन्य साथियों से वाद विवाद करते हुये अपनी गाड़ी फार्चुनर में रखे लायसेंसी पिस्टल से डराते धमकाते हुये दो बार हवाई फायर की। सूचना मिलते ही अमलेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। निरीक्षक वीरेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में हथियार लेकर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी दुर्गा दास लालवानी को हिरासत में लेते हुए तथा अन्य खिलाड़ियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
