
बिलासपुर। तिलक मित्र मंडल बिलासपुर के तत्वाधान में बिलासपुर के पूर्व महापौर स्वर्गीय अशोक पिंगले की स्मृति में रात्रि कालीन फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ । अवसर पर महापौर रामशरण यादव ने कहा स्वर्गीय पिंगले जी सरल और निश्चल स्वभाव के व्यक्ति थे। नगर निगम में उनके कार्यकाल में कई योजनाएं बनी जो सफल रही। उनके साथ सांसद अरुण साव , प्रदेश कांग्रेश कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, डॉक्टर विनोद तिवारी, पार्षद राजेश सिंह ठाकुर दुर्गा सोनी, मनीष अग्रवाल, बाटू सिंह स्वर्गीय चौक पिंगले जी के परिवार जन एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। अटल श्रीवास्तव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय पिंगले जी से जब भी मिलना हुआ उनकी बातें सुनकर ऐसा कभी नहीं लगा कि वह एक राजनीतिक व्यक्ति हैं। इस आयोजन में पहले दिन तीन मैच खेले गए। पहला मैच श्री इलेवन और इंटीरियर वर्ल्ड के बीच खेला गया। जिसमें इंटीरियर वर्ल्ड ने जीत हासिल की।
0स्वर्गीय विनय कुमार पिल्ले मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुँचे महापौर
स्वर्गीय विनय कुमार पिल्ले मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के समापन समारोह में
मुख्य अतिथि महापौर रामशरण यादव, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि अध्यक्षता प्रिंस भाटिया जी क्रिकेट फाउंडेशन के चेयरमैन, शेख नजीरुद्दीन, अमित तिवारी के रूप में पहुचे महापौर ने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
बिलासपुरAugust 19, 2026जुआरियों के फड़ में पुलिस का छापा, जो भाग नहीं पाए वही 4 पकड़ाए, नगद, गाड़ी, मोबाइल जप्त
