रायपुर। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय फिसलकर गिर गई है। इससे उन्हें गम्भीर चोट लगी है। सेक्टर-9 के ICU में भर्ती कराया गया गया। डॉक्टरों के कहने पर उन्हें रायपुर लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें रायपुर लाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए कहा है।
राज्य सभा संसद सरोज पांडे को गम्भीर चोट लगी है। उन्हें भिलाई के सेक्टर 9 स्थित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से सरोज पांडे के घायल हुई है। प्राथमिक जांच के बाद डाक्टरों ने मल्टीपल फ्रैक्चर होने की संभावना जताई है। यहां डॉक्टरों की एक टीम उनके उपचार में लगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय को बेहतर इलाज के लिए भिलाई से रायपुर लाने के लिए ग्रीन कॉरीडोर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। वर्तमान में सुश्री पांडेय भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल में दाखिल हैं, जिन्हें डॉक्टरों ने रायपुर ले जाने की सलाह दी है। दुर्ग के मैत्रीय नगर निवासी सुश्री पांडेय आज अपने घर में पांव फिसलने से घायल हो गई थीं। इस हादसे में उनके पांव और कमर में गंभीर चोटें आई हैं।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
