
बिलासपुर। कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख रुपए जीत कर आई अफसीन नाज के घर आज शहर विधायक शैलेश पांडेय पहुंचे और शहर का नाम रोशन करने पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान विधायक ने अफसीन को अपने हाथ से मिठाई खिलाया।
कौन बनेगा करोड़पति” नामक प्रसिद्ध टीवी शो मे भाग लेकर बिलासपुर का मान बढाते हुए बिलासपुर की बेटी और पूर्व छात्रा डॉक्टर सी वी रामन विश्वविद्यालय अफ्सीन नाज ने 25 लाख रुपए जीते। आज शहर विधायक श्री शैलेश पांडेय ने नगर की इस बेटी को उनके घर पहुंचकर बधाई दी। श्री पांडे उनके घर पर अपनी टीम के साथ पहुंचे, और बिलासपुर का सम्मान बढ़ाने के लिए उनका आभार माना तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शहर विधायक श्री शैलेश पांडे के साथ पार्षदगण सर्वश्री, भरत कश्यप, पार्षद रामा बघेल, बिट्टू बाजपाई शाश्वत तिवारी, प्रान्जल तिवारी, सुनील, कप्तान खान, रेहान रजा और हर्मेन्दृ शुक्ला समेत अनेक लोग मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
