बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की स्थिति लगातार मजबूत होती जा रही है। प्रदेश में ढाई-ढाई साल के मुद्दे की हवा निकल ही गई है उल्टे भूपेश बघेल की गिनती अब कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हो गई है। कांग्रेस ने जो सूची जारी की है उसमें उनका नाम सबसे पहले नंबर पर है।

15-15 साल मुख्यमंत्री और मंत्री रहने के बाद भी छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में नाम खोजना पड़ता है। इसके बाद भी कोई नेता दिखाई नहीं देता। लेकिन भूपेश बघेल ने ढाई साल के अल्प समय में ही अपनी लोकप्रियता को प्रदेश के बाहर तक ले जा चुके है। यही कारण है कि कांग्रेस भी उनकी लोकप्रियता को भुनाने में गुरेज नही कर रही है। अभी हिमाचल प्रदेश के कई विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव होना है। चुनाव के पहले आयोग ने सभी पार्टियों से स्टार प्रचारकों की सूची जारी करने के लिए कहा है। कांग्रेस ने अपनी सूची जारी कर दी है। जिसमे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय दफ्तर से जारी की गई सूची में सबसे पहला नाम भूपेश बघेल का ही है। आदेश में लिखा गया है कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए 20 प्रमुख कांग्रेस नेताओं को जिम्मा सौंपा गया है। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, राज बब्बर और कन्हैया कुमार का नाम है। सूची में भूपेश बघेल के अलावा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, राजीव शुक्ला, आशा कुमारी, धनीराम शांडिल, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंदर सिंह सुक्खू, कुलदीप सिंह राठौर, मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा, मेजर जनरल सेवानिवृत्त धर्मवीर सिंह राणा और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह का नाम भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
