नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की 8 हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त किए हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति ने 5 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का तबादला भी किया है। कुछ हाईकोर्ट, जो वर्तमान में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीशों के साथ काम कर रहे हैं, उन्हें स्थाई रूप से मुख्य न्यायाधीश मिले हैं।

न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। (वह वर्तमान में कलकत्ता हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं)
न्यायमूर्ति रंजीत वी. मोरे को मेघालय हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। (वह वर्तमान में मेघालय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश)
जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। (वह वर्तमान में कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं)
न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव को कलकत्ता हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। (वह वर्तमान में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं)
न्यायमूर्ति आर.वी. मलीमठ को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। (वह वर्तमान में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं)
न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी को कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। (वह वर्तमान में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में वरिष्ठ न्यायाधीश हैं)
न्यायमूर्ति अरविंद कुमार को गुजरात हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। (वह वर्तमान में कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं)
न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। (वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं)
इसी तरह 5 मुख्य न्यायाधीशों को विभिन्न उच्च न्यायालयों में स्थानांतरित किया गया है।
न्यायमूर्ति अकील कुरैशी को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। (वह वर्तमान में त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं)
न्यायमूर्ति इंद्रजीत महंती को त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। (वह वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं)
न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। (वह वर्तमान में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं)
न्यायमूर्ति विश्वनाथ सोमद्दर को सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। (वह वर्तमान में मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं)
न्यायमूर्ति ए.के. गोस्वामी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। (वह वर्तमान में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
बिलासपुरJune 25, 2026NEET पेपर लीक : कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन करने का ऐलान, जयवर्धन ने कहा कि शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष को हटाए प्रधानमंत्री
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
बिलासपुरJune 24, 2026अल नीनो के कारण कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दिए गंभीर सुझाव
