
बिलासपुर। सरजू बगीचा स्थित ज्ञानम पैलेस में कान्यकुब्ज ब्राम्हण विकास मंच के तत्वावधान में वार्षिक उत्सव के साथ संक्रांति भोज का आयोजन किया गया। कार्य्रकम में नगर विधायक शैलेश पांडेय मुख्य अतिथि, अध्यक्षता शिवमंगल पांडेय रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश और विशिष्ट अतिथि अंजय शुक्ल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पं रविशंकर विश्विद्यालय शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती और भगवान श्री परशुराम की फोटो पर दीप प्रज्वलित और पूजा अर्चना के साथ कि गई। जिसके बाद युवा प्रकोष्ठ की टीम द्वारा अतिथियों का स्वागत कर मंच तक ले जाया गया। कान्यकुब्ज ब्राम्हण विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष बी के पांडेय ने प्रतिवेदन पढ़ बताया कि लोखंडी स्थित नव निर्मित समाज का भवन किस तरह से निर्माण कराया जा रहा है। आने वाले समय में इस भवन में सभी तरह के आयोजन होंगे। श्री पांडेय ने समाज के लोगों से स्नेह और मार्गदर्शन की अपील के साथ मंच से नए भवन के लिए सहयोग राशी देने वाले विप्रजनों के नामों को सार्वजनिक किया। समाज के इस प्रोग्राम में मंच द्वारा प्रदेश स्तरीय श्री राधा कृष्ण सजाओ, पं चंद्रशेखर आजद निबंध और नृत्य ऑनलाइन प्रतियोगिता के प्रतियोगी नन्हे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वही अथितियों द्वारा कोरोना वारियर्स समाज की गौरव डॉ आरती पांडेय, वरिष्ट पत्रकार अमिताभ तिवारी, राजीव द्विवेदी,शिव अवस्थी और पत्रकारिता से जुड़े अन्य का सम्मान किया गया। इस मौके पर मंच द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ब्रम्ह आलोक का विमोचन कर वितरीत किया गया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
