बिलासपुर। वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के मौके पर वन मंडल मुंगेली द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक विभिन्न आयोजन किये गए। निबंध, चित्रकला, पेंटिंग प्रतियोगिता और फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से वन मंडल मुंगेली ने वन्य प्राणियों और वन की महत्ता को बताते हुए नई पीढ़ी ख़ासकर स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस ख़ास अवसर पर वन मंडल मुंगेली ने वन्य जीवन पर आधारित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर मुंगेली में 8 अक्टूबर से आयोजित की जिसमें वाइल्डलाइफ फोटो जर्नलिस्ट सत्यप्रकाश पांडेय ने 319 तस्वीरों के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य की वन संपदा, वन्य जीवन और जैव विविधता को जीवंत रूप से दिखाने की कोशिश की गई।

जिला मुख्यालय मुंगेली में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर में कलेक्टर अजीत बसंत और डीएफ़ओ रामवतार दुबे के मार्गदर्शन में वन मंडल मुंगेली द्वारा 8 अक्टूबर को एक भव्य फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, हेमेंद्र गोस्वामी, सीसीएफ वाइल्डलाइफ जगदीशन, पुलिस अधीक्षक डी.आर. आंचला, सीईओ जिला पंचायत रोहित व्यास, उप वन मंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह, एसडीओ मुंगेली गणेश यूआर और डीईओ सतीश पांडेय की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। तीन दिनों तक चली फोटो प्रदर्शनी में राज्य के वाइल्डलाइफ फोटोजर्नलिस्ट सत्यप्रकाश पांडेय ने 319 तस्वीरों के माध्यम से प्रकृति, वन और वन्यप्राणियों की खूबसूरती को दिखाया। रविवार 10 अक्टूबर की शाम फोटो प्रदर्शनी का औपचारिक समापन हो गया लेकिन इस फोटो प्रदर्शनी ने वन्य जीवन से प्यार करने वाले दर्शकों के दिल पर गहरी छाप छोड़ दी। खासकर स्कूल-कालेज के छात्र-छात्राओं ने फोटो प्रदर्शनी देखकर वाइल्ड लाइफ के प्रति अपनी कई जिज्ञासा और सवालों के उत्तर प्राप्त किये।
तीन दिन तक चली फोटो प्रदर्शनी में शहर के आवाम के बीच जिले के विभिन्न स्कूलों के करीब 1800 से अधिक बच्चों ने वाइल्डलाइफ को करीब से देखा। इस फोटो प्रद्रशनी में वन मंडल मुंगेली के अधिकारीयों, कर्मचारियों के अलावा बर्ड वॉचर कंचन पांडेय, जिला शिक्षा विभाग का विशेष सहयोग रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
