रायपुर। सरगुजा पुलिस नशे शौदागरों के खिलाफ बड़ी करवाई की है। पुलिस ने एक महिला समेंत 3 लोगों से 1 करोड़ 10 लाख रुपए का ब्राउन सुगर और हेरोइन जब्त किया है। बताया जा रहा है कि नशे का ये कारोबार बिहार और झारखंड के रास्ते लंबे समय से चल रहा था।

नशे के खिलाफ सरगुजा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सरगुजा पुलिस ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा रकम के ब्राउन सुगर और हिरोईन बरामद किया है। सरगुजा पुलिस नशे के खिलाफ नवा विहान कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में सरगुजा की गांधीनगर पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और झारखंड-बिहार के कुछ लोग हिरोईन और बाउन सुगर की तस्करी करते है। पुलिस ने इसी सूचना के आधार पर जाल बिछाया तो रसेल एक्का के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने रसेल पर नजर रखना शुरू किया। इसी दौरान ये जानकारी मिली की रसेल शिवधारी कॉलोनी प्रतापपुर नाका के पास ब्राउन सुगर और हिरोईन की खेप का इंतजार कर रहा है। सूचना के मुताबिक रसेल को माल डिलिवर करने के लिए मृत्युंजय गुप्ता और गीता सोनी पहुंच गये। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। रसेल नमनाकला का रहने वाला है, जबकि मृत्युंजय गढ़वा और गीता सोनी बिहार के रोहतास की रहने वाली है। तीनो के पास के 625 ग्राम ब्राउन सुगर और 110 ग्राम हिरोईन मिली है। पुलिस के अनुसार आरोपी गीता सोनी (48) से 500 ग्राम ब्राउन शुगर और 110 ग्राम हेरोइन जप्त किया गया तो दूसरे आरोपी मृत्युंजय गुप्ता (52) से 105 ग्राम ब्राउन शुगर और रसेल एक्का (23) से 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर 625 ग्राम ब्राउन शुगर और 110 ग्राम हेरोइन पकड़ा है। गीता सोनी बिहार के सासाराम, मृत्युंजय झारखंड के गढ़वा और रसेल एक्का अंबिकापुर के साकिन नमनाकला का रहने वाला है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
