रायपुर। सावरकर को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा है “माफी मांगने के बाद सावरकर जीवन भर अंग्रेजों के साथ रहे और अंग्रेजों के “फूट डालो-राज करो” के एजेंडा को आगे बढ़ाते रहे। हिंदुस्तान-पाकिस्तान दो राष्ट्र की मांग सबसे पहले सावरकर ने ही रखी थी।
सावरकर को ले कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा हैं कि काला पानी की सजा मिलने के बाद सावरकर ने एक नही आधा दर्जन बार अंग्रेजो को माफी नामा लिखा और बाहर आने के बाद अंग्रेजो के फुट डालो शासन करो की नीति को आगे बढ़ाते रहे। यह बात मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा। एक पत्रकार ने मुख्यमंत्री से सावरकर को ले कर सवाल किया कि कई लोगो का मानना है कि महात्मा गांधी के कहने पर सावरकर ने अंग्रेजो से माफी मांगी हैं। इस पर जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि सावरकर सेल्युलर जेल में थे और गांधी उस समय वर्धा में थे, तो उनकी मुलाकात गांधी से कैसे होती। सावरकर ने एक नही आधा दर्जन बार दया याचिका अंग्रेजो को लिखी थी।और बाहर आने के बाद अंग्रेजो के खिलाफ एक शब्द भी नही कहा बल्कि जीवन भर अंग्रेजो के साथ रहे और उनके फुट डालो शासन करो नीति को आगे बढ़ाते रहे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जेल से बाहर आने के बाद हिंदुस्तान व पाकिस्तान दो राष्ट्र की मांग सवर्प्रथम सावरकर ने सन 1925 में क़ी। इसके बाद 1937 में मुस्लिम लीग ने अलग राष्ट्र को लेकर प्रस्ताव पारित किया। इस तरह इन दोनो साम्प्रदायिक ताकतों की वजह से देश के विभाजन की पृष्ठ भूमि तैयार हुई।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
