बिलासपुर। कोतवाली ने गोंड़पारा स्थित सराफा ब्यापारी से 40 किलो चांदी और 4 क्विंटल तांबे का चूरा जब्त किया है। पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री की कीमत 27 लाख रुपए है। ब्यपरियों के पास जब्त चांदी और तांबे के खरीदी बिक्री से संबंधित कोई दस्तावेज नही थे। पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी सिटी उमेश कश्यप ने बताया कि 14 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिला कि गोड़पारा, गलाई गली में नवनाथ ऐवले नाम का व्यक्ति अपने शिवसाही सिल्वर रिफायनरी फैक्टरी में अवैध रुप से कच्ची चांदी रखा हुआ है। जिसे हमराह स्टाफ एवं गवाहान रवाना होकर नवनाथ ऐवले से मुखबिर की सूचना के आधार पर कच्ची चांदी रखे रंगे हाथो पकड़ा गया। जिसे मौके पर वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया, लेकिन कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने पार्टनर नितिन उर्फ ब्रम्हदेव के साथ मिलकर कुछ कच्चा चांदी को विजय सालोखे के पास तथा कुछ सोना, चांदी को नितिन उर्फ ब्रम्हदेव के दुकान में रखना बताया, जो आरोपी नवनाथ ऐवले एवं विजय सालोखे के संयुक्त कब्जे से करीबन 40 किलो चांदी सिल्ली के रुप में तथा करीबन 4 क्विंटल तांबा का चूर्ण अलग-अलग पॉलिथीन में जप्त किया गया है। आरोपी नवनाथ ऐवले एवं विजय सालोखे को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
विशेष योगदान:- निरीक्षक शीतल सिदार, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उपनिरीक्षक मनीष कांत, सउनि विजय शर्मा, आर.गोकुल जांगड़े, संदीप शर्मा, राजेश नारंग, लक्ष्मण चन्द्रा।
(1) नवनाथ ऐवले पिता मधुकर ऐवले, उम्र 33 वर्ष, सा.लक्ष्मी स्पोर्ट्स के पास, गोड़पारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
(2) विजय सालोखे पिता निवास राव सालोखे, उम्र 41 वर्ष, सा.लक्ष्मी स्पोर्ट्स के पास, गोड़पारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
फरार- नितिन कदम उर्फ ब्रम्हदेव कदम पिता मचीन्द्र कदम, निवासी-गोड़पारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
जप्ती:- करीबन 40 किलो चांदी, सिल्ली के रुप में कीमती करीबन 25,40,000 रुपये एवं करीबन 4 क्विंटल तांबा का चूर्ण, कीमती करीबन 1,20,000 रुपये, जुमला कीमती 26,60,000 रुपये।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
