बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के दौर में मंत्री रह चुके मूलचंद खंडेलवाल (मुल्लू भैय्या) का आज सुबह नौ बजे देहांत हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे जिनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था।
मालूम हो कि स्वर्गीय मूलचंद खंडेलवाल को बिलासपुर शहर ही नहीं अपितु जिले और प्रदेश के ऐसे नेताओं में गिना जाता था जो खुद भी जबरदस्त उत्साही तथा ऊर्जावान तो थे ही उनमें कार्यकर्ताओं में भी जोश और उत्साह भरने का विशेष गुण मौजूद था। उनका राजनैतिक जीवन गोल बाजार वार्ड के पार्षद पद से (तत्कालीन जनसंघ दीप छाप) से हुई थी। श्री खंडेलवाल ही वह शख्स थे, जिन्होंने 1990 में कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार कांग्रेस को परास्त किया था।
वही इस जीत के बाद उन्हें प्रदेश के मंत्री पद से भी नवाजा गया था। श्री मूलचंद खंडेलवाल का जन्म 1937 में हुआ था वही आज 15 अक्टूबर की सुबह 84 वर्ष की उम्र में उनका देहावसान हो गया। मूलचंद खंडेलवाल का अंतिम संस्कार दोपहर बाद 3 बजे किया जाएगा। राजनीति के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा सांस्कृतिक आंदोलनों से जुड़े हुए श्री मूलचंद खंडेलवाल का निधन भारतीय जनता पार्टी और बिलासपुर शहर के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है,जिसकी भरपाई कभी भी संभव नहीं हो सकती।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 2, 2026घातक हथियार अड़ाकर लूट का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव वालों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भाग गए
बिलासपुरApril 2, 2026जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी दोषी करार, सरेंडर करने हाईकोर्ट ने दिया 3 सप्ताह का समय
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
