जशपुर। जशपुर में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ पर अज्ञात ने कार चढ़ा दिया है। इस घटना में एक ब्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है तो दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए है। घायलों में 5 कई स्थिति गम्भीर बताई जा रही है।जशपुर जिले में लखीमपुर खीरी जैसी वारदात हुई है।

दुर्गा विसर्जन करने जा रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया है। इस दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद का पूरे इलाके में तनाव की स्थिति हो गई। गुस्साए लोगों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी और गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर की जमकर पिटाई की। घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश है। लोगों ने शहर को बंद कर रखा है और पत्थलगांव थाने में प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार लोगों को पीछे से आकर कुचलते हुए दिख रही है। जानकारी के अनुसार, मूर्ति विसर्जन के दौरान तेज रफ्तार से गाड़ी जुलूस में चल रहे लोगों की तरफ पीछे से अचानक आ गई। मरने वाले युवक की पहचान गौरव अग्रवाल के नाम से हुई है. इस दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं। लोगों को आरोप है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी में गांजा भरा हुआ था। हालांकि, पत्थलगांव के एसडीओपी ने कहा है कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 4, 2026बर्थ डे पार्टी में छलके जाम, फिर हुआ विवाद और हो गई हत्या, आरोपी हो गया है फरार
बिलासपुरJuly 3, 2026मां ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, पहले गला घोंटा, फिर कीटनाशक पिलाया, इसके बाद फांसी पर लटका दिया
बिलासपुरJuly 3, 2026छात्रा ने की प्रोफेसर की कुटाई, मंगेतर के साथ पहुंची थी कालेज, कारण जानकर रह जाएंगे दंग …
बिलासपुरJuly 3, 2026सलका नवागांव के सहकारी समिति में किया गया वृक्षारोपण
