डोंगरगढ़। राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में देर रात बदमाशों ने सरकारी शराब दुकान के 3 गार्डों से मारपीट कर 20 लाख रुपए लूट लिए। कार से पहुंचे लुटेरों ने गार्डों को रॉड और तलवार से मारा। इसके बाद उनके कपड़े उतरवाए, मोबाइल छीन दुकान में बंद कर दिया और कैश पेटी लेकर भाग गए। लुटेरों ने दुकान में लगे CCTV भी तोड़ डाले। अगले दिन सुबह लोगों ने आवाज सुनी तो शटर खोलकर गार्डों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बेलगांव (कटली) में अंग्रेजी शराब दुकान में देर रात करीब 2 बजे कार सवार 7-8 नकाबपोश बदमाश पहुंचे। आते ही बदमाशों ने नाइट ड्यूटी में तैनात गार्डों से मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने तीनों को लोहे के सब्बल, तलवार और शराब की बोतलों से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इसके बाद सब्बल से दुकान के शटर में लगा ताला तोड़ अंदर घुस गए। वहां लॉकर रूम का ताला तोड़ा और कैश पेटी उठा कर अपने साथ ले गए।
दुकान के गार्डों ने बताया कि बदमाशों ने संभलने का भी मौका नहीं दिया। आते ही मारना शुरू कर दिया। लुटेरों ने उनके मोबाइल भी छीन लिए। इसके बाद कपड़े उतरवाकर दुकान के अंदर किया और शटर गिरा कर भाग गए। उनके कपड़े उतरवाकर भी पीटा गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और दुकान को सील कर दिया गया है। दुकान के CCTV तोड़े जाने से पुलिस आसपास और रास्ते में लगे कैमरों से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

लुटेरों ने दुकान में लगे CCTV भी तोड़ डाले।
00 दो दिन का कैश जमा था दुकान में
बताया जा रहा है कि दुकान में दो दिन का कैश जमा था। शुक्रवार को दशहरा की छुट्टी होने के कारण उसे बैंक में जमा नहीं किया जा सका था। बिक्री के करीब 20 लाख रुपए शराब दुकान के लॉकर में रखे गए थे। वहां दो पेटी थी, एक में कैश था। बदमाश खाली पेटी को फेंक गए। तीनों घायल गार्ड को डायल 112 से इलाज कराने डोंगरगढ़ हॉस्पिटल लाया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
