बिलासपुर। भारतीय सेना के साथ पूरा देश 1971 के युद्ध में भारत विजय की स्वर्णिम 50 वी वर्षगांठ मना रहा है। विजय की 50 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर स्वर्णिम विजय मशाल कार्यक्रम का आयोजन 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी छत्तीसगढ़ वासियों द्वारा स्वर्णिम विजय मशाल का स्वागत एवं दीप जलाकर भारत के सिपाहियों और शहीदों का सम्मान किया जाएगा। 18 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे रायपुर रोड स्थित भोजपुरी टोल प्लाजा में मोटरसाइकिल रैली द्वारा स्वागत किया जाएगा। प्रातः 10 बजे युद्ध स्मारक अमर जवान चौक (सीएमडी चौक) में शहीदों का सम्मान एवं भारतीय सेना, आरपीएफ, सीआरपीएफ, एनसीसी और पुलिस के जवानों द्वारा सलामी दी जाएगी। दोपहर 2:30 बजे लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में 1971 के पूर्व सैनिकों व परिवारों का सम्मान एवं स्कूल, कॉलेजों के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शाम 6 बजे संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में दीप उत्सव (दिपावली) मनाया जाएगा। 19 अक्टूबर को यह स्वर्णिम विजय मशाल कांकेर, धमतरी होते हुए 1971 युद्ध के नायकों के घर तक जाएगी।
यह कार्यक्रम मुख्यालय छत्तीसगढ़ और उड़ीसा सब एरिया के सौजन्य से देश के सबसे सक्रिय पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही” (सोल्जर इंडिपेंडेंट प्रो एक्टिव टू ऑनर इंडिया) के प्रतिनिधित्व व छत्तीसगढ़ राज्य की सहभागिता से किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
