रायपुर। पत्थलगांव हादसे के बाद प्रदेश की सरकार सख्त हो गई है। अब सीमावर्ती जिलों में स्थाई चेक पोस्ट बनाने का निर्णय लिया गया है। इन चेकपोस्ट में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे जिससे 24 घंटे निगरानी की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करने के लिए भी कहा है।
जशपुर के पत्थलगांव में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडिशा राज्य से गांजा तस्करी को रोकने के लिए ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गांजा तस्करी को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने और सीमावर्ती चेक पोस्ट में सी.सी.टी.वी कैमरे की व्यवस्था के साथ ही चौबीस घंटे निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और विशेष पुलिस महानिदेशक नक्सल आपरेशन को इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के सभी सीमावर्ती जिलों में जिनकी सीमाएं ओडिशा राज्य से लगती हैं। वहां के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को स्थाई अधोसंरचना और चेक पोस्ट बनाने को कहा है। इन स्थानों में सी.सी.टीवी कैमरा की व्यवस्था के साथ ही 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेंगे और निगरानी करेंगे।
मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और विशेष पुलिस महानिदेशक नक्सल आपरेशन को तत्काल इस दिशा में पहल करते हुए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने को कहा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक इंटेलिजेंस के साथ-साथ सीमावर्ती जिले के पुलिस अधीक्षक और ओडिशा पुलिस के उच्चाधिकारी शामिल होंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
