रायपुर। अश्लील चैट भेजने से गुस्साई लड़की ने NSUI के एक छात्र नेता की जमकर धुनाई कर दी। इस पूरे मामले में प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने भी एक्शन लिया है और प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर NSUI के नेशनल जनरल सेकरेट्री ने 2 साल के लिए आरोपी छात्र नेता को सस्पेंड कर दिया है।

दरअसल ये वीडियो कुछ दिन पुराना है, जो विश्वविद्यालय कैंपस का बताया जा रहा है। 1.25 मिनट के वीडियो में एक लड़की नजर आ रही है, जो एक युवक को मोबाइल पर कुछ दिखाती है, युवक अपने गले में हाथ रखकर कसम खाते हुए ये कहता है, कि उसका ये नंबर नहीं है। कुछ सेकंड की बातचीत के बाद लड़की थप्पड़ से युवक को पीटने लगती है। युवक का नाम निखिल मांडले है, जो बलौदाबाजार विधानसभा के NSUI का कार्यकारी अध्यक्ष है। लड़की जिस वक्त छात्र नेता को पीट रही है, उस दौरान कुछ लड़के भी हैं, जो सिर्फ खड़े हैं और उसे बचाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। जिस अश्लील चैट को लेकर ये मारपीट की घटना हुई है, उसका वास्ता लड़कियों के साथ अश्लीलता को लेकर है। चैट में आरोपी निखिल मांडले कुछ लड़कियों के बारे में बेहद ही भद्दी टिप्पणी कर रहा है। कहा तो ये भी जा रहा है कि परीक्षा में पास कराने को लेकर कुछ नजायज बातें उस चैट में लिखी गयी थी, हालांकि इसका प्रमाण अभी तक सामने नहीं आया है।
जानकारी के मुताबिक जिस मैसेज को लेकर विवाद हुआ, उस मैसेज में राज्य स्तरीय कुछ पदाधिकारी का भी नाम था, जिस पर लड़कियों के साथ संबंध को लेकर कुछ टिप्पणियां लिखी गयी थी। इधर इस मामले में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय का कहना है कि मुझे जिस दिन ये शिकायत मिली, मैंने उसी दिन जनरल सेकरेट्री को कार्रवाई करने के लिए अनुसंशा कर दिया था और उसी दिन निखिल मांडले नाम के पदाथिकारी को संगठन ने 2 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। महिलाओं-लड़कियों के मुद्दे पर किसी भी तरह की कोई शिकायत संगठन में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जिस युवक पर आरोप है वो बलौदाबाजार विधानसभा NSUI का कार्यकारी अध्यक्ष था, संगठन ने उस पर एक्शन लिया है। जबकि इस मामले में NSUI के पूर्व पदाधिकारी हनी बग्गा का कहना है कि पहले भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। एक ही संगठन का होने के कारण दोनों को समझा कर मामला शांत करा दिया गया था। लेकिन कुछ समय बाद जब लड़की को उस लड़के के नंबर से अश्लील कमेंट दिखे तो उसने ये कदम उठाया। किसी भी लड़की की इज़्ज़त पर बात आयेगी तो ऐसा ही करेगी। हालांकि मामले की पूरी जानकारी सेजबहार पुलिस को दी जा चुकी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 19, 2026पचपेड़ी में बलवा, प्राणघातक हमला करने वाले 2 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार, मोटरसाइकल से टकराने के बाद किया था हमला
बिलासपुरMay 19, 202690 किलो गांजा से साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, ऑटो में भरकर ले जा रहे थे मटियारी
बिलासपुरMay 18, 2026फार्म हाउस में पुलिस का छापा, फड़ संचालक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों के नगदी समेत चारपहिया जप्त
बिलासपुरMay 17, 20262 पत्थरबाज गिरफ्तार, सड़क में दौड़ने वाले वाहनों पर फेंकते थे ईंट और पत्थर
