नारायणपुर। गाड़ी की सफाई ठीक से नही करने पर नारायपुर SP उदय किरण ने ड्राइवर को पिट ढिया है। आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बस्तर IG को जांच के निर्देश दिए है।गाड़ी साफ नहीं होने से नाराज पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी है। ड्राइवर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आईपीएस उदय किरण ने गाड़ी की सफाई ठीक से नहीं करने पर अपने ड्राइवर की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। आरक्षक से मारपीट के मामले को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीरता से लिया है और नारायणपुर एसपी उदय किरण के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं। आईजी बस्तर घटना की जांच करेंगे और मुख्यमंत्री को रिपोर्ट देंगे कि एसपी ने अपने ड्राइवर आरक्षक से मारपीट की है अथवा नहीं। हालांकि उदय किरण ने मारपीट करने से इनकार किया है। इस मामले में आदिवासी समाज आक्रोशित है। समाज के नेता व पूर्व सांसद सोहन पोटाई ने एसपी को हटाने की मांग की है। मुख्यमंत्री बघेल को बस्तर दौरे के बीच ही यह खबर मिली और उन्होंने तत्काल आईजी से रिपोर्ट तलब की है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
