रायपुर। नारायणपुर SP उदय किरण को हटा दिया है, उन पर अपने ड्राइवर के साथ मारपीट करने का आरोप है। मामले की जानकारी होते ही मुख्यमंत्री ने उन्हें हटाने के आदेश दिए थे और शाम ढलने के बाद उन्हें पुलिस मुख्यालय अटैच करने के आदेश जारी हो गए।

ड्राइवर को पीटने के मामले में फिर से विवादों में आए नारायणपुर SP उदय किरण को पद से हटा दिया गया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार देर शाम निर्देश जारी कर दिए थे। साथ ही मामले की जांच IG बस्तर सुंदरराज पी. को देकर रिपोर्ट मांगी गई है। CM बघेल ने कहा, पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा होती है कि वह अपराधियों से सख्त व्यवहार करें। अमर्यादित होकर मातहत कर्मचारियों से मारपीट करना क्षमा योग्य नहीं है। नारायणपुर SP उदय किरण पर इस बार अपने ही ड्राइवर को पीटने का आरोप लगा है। ड्राइवर को इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आदिवासी समाज के प्रतिनिधि ड्राइवर से मिलने अस्पताल पहुंचे और नाराजगी जताई। वहीं, पूर्व सांसद सोहन पोटाई ने SP को पद से हटाने और एट्रोसिटी एक्ट में FIR दर्ज करने की मांग की है। दूसरी ओर SP ने मारपीट से इनकार किया है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
